{"_id":"63f5173eb990aa5ee30f8bdb","slug":"hotels-built-in-the-cantonment-board-area-will-be-investigated-action-decided-on-unauthorized-ambala-news-c-18-1-37133-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बने होटलों की होगी जांच, अनाधिकृत पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बने होटलों की होगी जांच, अनाधिकृत पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बने होटलों के दस्तावेज की जांच आरंभ हो गई है। अधिकारी पता लगाएंगे कि क्या होटल के निर्माण से पहले संचालकों ने इसकी इजाजत बोर्ड से ली है और होटल का निर्माण सही तरीके से निर्धारित जगह पर किया गया है। इन सभी बिंदुओं को लेकर बोर्ड अधिकारियों ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। ऐसे कुछ मामले बोर्ड के संज्ञान में भी आए हैं। वहीं बोर्ड ने जांच को सही व निष्पक्ष तरीके से करने के लिए विभागीय कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है ताकि तथ्यों के आधार पर ऐसे होटलों पर कार्रवाई की जा सके जोकि अनाधिकृत रूप से बने हुए हैं। ऐसे होटल संचालकों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया आरंभ होने वाली है ताकि वो होटल निर्माण से संबंधित निर्धारित दस्तावेज पेश कर अपना पक्ष रख सकें। जांच के दौरान खामी पाए जाने पर होटल को सील करने सहित तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा सकती है।
बोर्ड क्षेत्र में बने होटलों को लेकर जांच चल रही है कि वो नियमों के तहत बनाए गए हैं या नहीं। अगर अनाधिकृत पाए जाएंगे तो नियमानुसार जो कार्रवाई बनती है तथ्यों के आधार पर सही व सुनिश्चित तरीके से अमल में लाई जाएगी।
-विनीत लौटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंट बोर्ड।
विज्ञापन
बोर्ड क्षेत्र में बने होटलों को लेकर जांच चल रही है कि वो नियमों के तहत बनाए गए हैं या नहीं। अगर अनाधिकृत पाए जाएंगे तो नियमानुसार जो कार्रवाई बनती है तथ्यों के आधार पर सही व सुनिश्चित तरीके से अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-विनीत लौटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंट बोर्ड।