फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hooda and Surjewala have stomach pain: Vij

हुड्डा और सुरजेवाला के पेट में रहता है दर्द : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hooda and Surjewala have stomach pain: Vij
अंबाला। मंत्री अनिल विज बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दाैरान विपक्ष की ओर से बिजली व्यवस्था के लिए पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री विज ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सुरजेवाला के पेट में हमेशा दर्द रहता है। उन्हें अच्छे डॉक्टर से दवाई लेनी चाहिए। उन्होंने अपने समय में तो बिजली व्यवस्था को लेकर कुछ नहीं किया, परन्तु हम कर रहे हैं, इसलिए उनको तकलीफ हो रही है। वहीं कांग्रेस की ओर से सरदार पटेल की विरासत को अपनाए जाने और संजोए रखने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी पटेल की कोई बात नहीं मानी जबकि यह नेहरू गांधी परिवार की विरासत को अपनाए हुए हैं। उन्होंने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि क्या यह (कांग्रेस) उनको छोड़ रही हैं तथा इस बारे में अब इनको 70 साल के बाद यह ख्याल आया कि वह लोग गलत थे और पटेल जी ठीक थे जबकि पटेल ठीक ही थे और पटेल को तो पहले दिन से ही अपनाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed