{"_id":"608476f38ebc3e8da825a525","slug":"home-minister-vij-introduced-co-vaccine-dose-ambala-news-knl681869157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के 4 माह बाद गृहमंत्री विज ने लगवाई को-वैक्सीन की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल के 4 माह बाद गृहमंत्री विज ने लगवाई को-वैक्सीन की डोज
को-वैक्सीन लगवाते हुए गृहमंत्री अनिल विज
- फोटो : Ambala
Link Copied
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच शनिवार खुद को-वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। शास्त्री कॉलोनी निवास स्थान पर ही डॉक्टरों ने चेकअप के बाद टीकाकरण किया और करीब आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा। बता दें कि मंत्री अनिल विज ने पहले भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत बायोटेक द्वारा निर्मित को-वॉक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान टीकाकरण करवाया था। 20 नवंबर को नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी में स्वेच्छा से सबसे पहले को-वॉक्सीन का टीका लगवाने के लिए वालंटियर बनने की पेशकश की थी। टीका लगवाने के 14 दिन बाद मंत्री विज कोरोना संक्रमित हो गए थे। इतना ज्यादा कोरोना हो गया था कि दूसरी डोज लेने से डॉक्टरों ने साफ मना कर दिया था। अब जब उनकी तबीयत में काफी सुधार हो चुका है तो डॉक्टरों ने उन्हें टीका लगवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।