{"_id":"662023f68faa8bca3f00b766","slug":"home-guard-got-bitten-by-dog-while-searching-houses-ambala-news-c-36-1-amb1003-121725-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घरों की तलाशी में गृहरक्षी को कुत्ते से कटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घरों की तलाशी में गृहरक्षी को कुत्ते से कटवाया
Thu, 18 Apr 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर के राम नगर स्थित डेहा काॅलोनी में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत घरों की तलाशी के दौरान हरियाणा गृहरक्षी पर महिला की ओर से अपने पालतु कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में भुडंगपुर गांव निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि वह हरियाणा गृह रक्षी विभाग में नौकरी करता है और वह पुलिस चौकी नंबर तीन में तैनात है। बुधवार को वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के राम नगर स्थित डेहा काॅलोनी नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान घरों की तलाशी ली जा रही थी।
इसे लेकर विभिन्न टीमें गठित की गई थी। तलाशी के दौरान जैसे ही वह एक महिला के घर पहुंचे तो वह पुलिस को देखकर मकान की छत पर भाग गई। इसके बाद कर्मचारियों ने महिला का पीछा किया। तभी महिला ने छत पर बंधे पालतू कुत्ते को खोल दिया। जैसे ही वह छत पर पहुंचा तो कुत्ते ने उसे काट लिया।