फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Highways will improve in Haryana ,extended speed

हरियाणा में हाईवे बनेंगे बेहतर, बढ़ेगी रफ्तार

Tue, 21 Jul 2015 12:41 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि वे हरियाणा में सड़कों की सूरत बदल देंगे। इसी कड़ी में बहुत जल्द हरियाणा में नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया की 22 बड़ी सड़क परियोजनाएं शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


 ये परियोजनाएं 8538 करोड़ रुपये की है। ये परियोजनाएं टेंडर प्रक्रिया से, फोरक्लोजर की प्रक्रिया से व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बोर्ड की मंजूरी प्रक्रिया से गुजर रही हैं।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं के सिरे चढ़ने के बाद न केवल हरियाणा के हाईवे चकाचक हो जाएंगे, बल्कि इन हाईवों पर वाहन चालकों के लिए आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। ये सड़कें प्रदेश में औद्योगिक तरक्की के रास्ते खोल देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम

-अंबाला से कैथल खंड-एक 50.860 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा, लागत-483.140 करोड़, कांट्रेक्ट अर्निंग पर शेयर के आधार पर दिया जाएगा।
-अंबाला से कैथल खंड-दो 44.50 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा, लागत-460.165 करोड़,  कांट्रेक्ट अर्निंग पर शेयर के आधार पर दिया जाएगा।
-हिसार से डबवाली खंड-एक 57.00 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा, लागत- 579.760 करोड़,  कांट्रेक्ट अर्निंग पर शेयर के आधार पर दिया जाएगा।
-हिसार से डबवाली खंड-दो 87.66 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा, लागत- 695.360 करोड़,  कांट्रेक्ट अर्निंग पर शेयर के आधार पर दिया जाएगा।
-यमुनानगर से पंचकूला खंड-एक 44.57 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा,  लागत- 481.450 करोड़,  कांट्रेक्ट अर्निंग पर शेयर के आधार पर दिया जाएगा।
-यमुनानगर से पंचकूला खंड-दो 41.792 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा, लागत- 450.590 करोड़,  कांट्रेक्ट अर्निंग पर शेयर के आधार पर दिया जाएगा।
-पंजाब/हरियाणा बार्डर से जींद खंड 68.00 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा, लागत- 438.75 करोड़,  कांट्रेक्ट बिल्ट आपरेट ट्रांसफर के आधार पर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट फोरक्लोजर की प्रक्रिया में है।
-कैथल से राजस्थान बार्डर खंड 166.26 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा, लागत-1393.00 करोड़,  कांट्रेक्ट बिल्ट आपरेट ट्रांसफर के आधार पर दिया जाएगा।
-नेशनल हाइवे नंबर 344 पर टांगरी नदी पर समानांतर पुल का निर्माण, लागत-13.11 करोड़
-राजमार्ग नंबर 11 पर 23.86 कि.मी. के हिस्से की कायाकल्प कराया जाएगा, लागत-23.23 करोड़
-सिंघू बॉर्डर (दिल्ली) से पानीपत तक 8 लेन-लंबाई-69.849 किमी-लागत-2128.72 करोड़, यह पहले छह लेन है। कांट्रेक्ट बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर के आधार पर दिया जाएगा, प्रोजेक्ट पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी की प्रक्रिया शुरू

-एनएच-334बी पर झज्जर जिले में झज्जर बाईपास का निर्माण 70 करोड़ से व छुछकवास बाईपास का निर्माण 24.45 करोड़ से होगा
-एनएच- 709(ई) पर भिवानी बाईपास का निर्माण 150 करोड़ से होगा
-एनएच-54 पर चौटाला बाईपास का निर्माण 5 करोड़ से होगा- लंबाई -4.86 करोड़
- एनएच-21ए पर हिमाचल प्रदेश खंड को मिलाकर पिंजौर तक (आरओबी) को छोड़कर-लंबाई-35 कि.मी.-लागत 200 करोड़
-रोहतक-भिवानी रोड पर कलानौर-भिवानी खंड 17.57 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा। लागत-100 करोड़, लंबाई-17.57 कि.मी.। कांट्रेक्ट बिल्ट आपरेट ट्रांसफर के आधार पर दिया जाएगा।
-रेवाड़ी से पलवल खंड 79 कि.मी. को फोरलेन किया जाएगा। लागत- 480 करोड़। कांट्रेक्ट बिल्ट आपरेट ट्रांसफर के आधार पर दिया जाएगा।
-एनएच-71 बी पर मेवात, गुड़गांव एवं पलवल जिले में 45.58 कि.मी. हिस्से को फोरलेन किया जाएगा। खंड एक की लागत-60 करोड़।
-दादरी भिवानी मार्ग से दादरी-लोहारू मार्ग पर दादरी बाईपास-लागत 19.46 करोड़
-एनएच-71बी पर 2.25 कि.मी. (सोहना हिल खंड) की 15 करोड़ से रिएलाइंमेंट होगी
-भिवानी-लोहारू खंड की पेव्ड शोल्डर सहित दो लेन- लंबाई 38 कि.मी.- लागत 95 करोड़
-झज्जर से लोहारू खंड दो लेन होगा- लंबाई 98 करोड़-लागत 242 करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed