फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   highway, jam, reapir

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर ट्रेफिक जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
highway, jam, reapir
दिल्ली- अमृतसर नेशनल हाइवे पर रविवार को भी ट्रेफिक कछुए की तरह रेंगता रहा। जंडली पुल के पास ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते एक लेन पर ट्रैफिक बंद किया गया है। इसी वजह से हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से वाहन चालकों को बेहद दिक्कत हुई। कई वाहन चालक तो बीच रास्ते से वापिस लौट आए। सुबह से लेकर शाम तक हाइवे पर पुलिस ट्रैफिक को दुरुस्त करती रही। जाम में अंबाला के अलग-अलग हलकों से खड़े उम्मीदवार भी जाम में फंस गए। इसकी वजह से वे डीसी कार्यालय में रखी गई मीटिंग में भी समय पर नहीं पहुंच पाए। दरअसल
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर कई जगहों पर गड्ढे पड़ गए थे। ओवरब्रिज पर भी कई जगह से रोड खराब था इसीलिए ओवरब्रिज का रास्ता बंद कर दिया गया था। सार ट्रेफिक ओवरब्रिज के नीचे से डायवर्ट किया गया था लेकिन अंबाला शहर से आने वाले ट्रैफिक को निकालने के चक्कर में हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। यह जाम करीब एक किलोमीटर तक लग गया। जाम अंबाला चंडीगढ़ और अमृतसर हाईवे पर रेलवे एसपी कार्यालय तक पहुंच गया। चंडीगढ़ जाने वाले रोडवेज की कुछ बसें तो वापस मुड कर गलत दिशा से होकर निकली।
विज्ञापन

कैपिटल चौक से होकर निकले वाहन
कैपिटल चौक होते हुए आर्मी क्षेत्र तोपखाना से होते हुए भी काफी वाहन जाम से बचने के लिए सीधे निकल गए। हालांकि यह रास्ता काफी लंबा है लेकिन वाहन चालकों ने मजबूरी में इसी रास्ते का इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ यह जाम जंडली पुल के नीचे तक पहुंच गई थी। इसीलिए लोगों को बड़ी ही दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक जाम में फंसा रहा: जन्मप्रीत
दिल्ली से पटियाला की ओर जा रहे जन्मप्रीत सिंह ने कहा कि वह पिछले डेढ़ से जाम में फंसे हुए है और उपर से दाएं और बाएं भी निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हाईवे अथॉरिटी की ओर से रोड को ठीक करने का काम करना ही था तो रास्ते को आधा खोलकर गाड़ियों को निकलने दिया जा सकता था। जबकि इस कारण उनका समय और पैसे का नुकसान हो रहा है।
पुलिस ने नहीं बना पाई व्यवस्था: अजय
ट्रक चालक अजय पाल ने कहा कि मुझे अंबाला से मंडी गोबिंदगढ़ जाना था, जितने देर मुझे जाम में फंसे हुए हो गई। उतनी देर में तो मैं मंडी गोबिदगढ़ पहुंच जाता है, लेकिन अब अधिक समय लग रहा है और वह काफी लेट हो रहे है। अगर सही से व्यवस्था बनाई होती तो उन्हें इतना समय नहीं लगता।
जाम की वजह से हो गया लेट: राजीव
राजीव ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अंबाला से पटियाला तक जा रहा था कि तकरीबन डेढ़ घंटे से जाम में फंसे हुए है, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है और वह काफी लेट हो रहे है। ट्रैफिक पुलिस को भी कोई व्यवस्था बनानी चाहिए।

जाम की नहीं थी जानकारी: जसवंत
ट्रक चालक जसवंत सिंह ने कहा कि अंबाला से पंचकूला तक जाने के लिए निकला था, लेकिन यह नहीं पता था कि एनएच 1 जड़ली पुल पर सड़क बनाने का काम चल रहा है और उन्हें इतना अधिक समय लग जाएगा। लेकिन अगर पता होता तो वह साहा की ओर से निकल सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed