फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Helpline facility collapses in 10 days, claims fail

Ambala News: हेल्पलाइन की सुविधा 10 दिन में धराशायी, दावे फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Helpline facility collapses in 10 days, claims fail
सुभाष पार्क की दीवार के साथ पड़ी झाडिंयां। संवाद
अंबाला। 10 दिन में ही अंबाला छावनी की स्वच्छता के लिए शुरू की हेल्पलाइन की सुविधा धराशायी हो गई। नगर परिषद की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 7497008075 बंद हो गया है। इस बारे में विभाग का तर्क है कि नेटवर्क की समस्या हो सकती है जबकि सच्चाई यह है कि अब इस मोबाइल नंबर से संपर्क ही नहीं हो रहा।
विज्ञापन

इस कारण दोबारा से गली-मोहल्लों और चौराहों पर गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे छावनी की सफाई व्यवस्था पर भी ग्रहण लग रहा है। भारी-भरकम स्टाफ होने के बाद भी गंदगी का उठान नहीं हो रहा। यह नजारा छावनी बस अड्डे के अंदर लालकुर्ती की दीवार, सुभाष पार्क की दीवार और रंगिया मंडी सहित अन्य जगह देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई योजना को खुद अपने ही कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। इस संबंध में कार्यालय में भी कोई सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ा था नप
पिछले दिनों केंद्र सरकार निर्धारित की गई एजेंसी ने स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट को जारी किया था। इस बार 7500 की जगह 9500 अंकों के आधार पर स्वच्छ शहरों का चयन किया। नए नियमों के तहत इस बार प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में 10वां और राष्ट्र स्तरीय रैंकिंग में 245वां स्थान हासिल किया। जबकि वर्ष 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अंबाला नगर परिषद को देशभर के 382 नगर परिषदों में 102 वां स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) ने पूरे देश के 61 बोर्ड में से 23 वां स्थान हासिल किया है, सीबीए का पिछला रैंक 26 था।
प्रशासक और ईओ ने बनाई थी योजना
छावनी को स्वच्छता के मामले में अव्वल लाने के लिए नगर परिषद के प्रशासक और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ने मिलकर हेल्पलाइन नंबर की योजना तैयार की थी, जिससे कि लोगों को गंदगी की समस्या के लिए नगर परिषद के कार्यालय न आना पड़े। बाकायदा इस सुविधा को शुरु करने से पहले नप के सभी सफाई निरीक्षकों को भी बुलाया गया। इस दौरान वार्ड स्तर पर तैनात सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए गए। कुछ दिन तो हेल्पलाइन नंबर की सुविधा दुरुस्त भी रही और इस दौरान 30 से अधिक शिकायतों को निपटान भी किया गया। लेकिन अब पिछले तीन-चार दिनों से नंबर नहीं मिल रहा।


गंदगी के निपटान को लेकर नगर परिषद की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 7497008075 जारी किया गया है। फोन बंद होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैं खुद इसकी जांच करूंगा।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नप।

सुभाष पार्क की दीवार के साथ पड़ी झाडिंयां। संवाद

सुभाष पार्क की दीवार के साथ पड़ी झाडिंयां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed