फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Help desk facility for applying to colleges

Ambala News: कॉलेजों में आवेदन करने के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Help desk facility for applying to colleges
अंबाला सिटी। जिले के कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। रोजाना आवेदक कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं। कॉलेजों सहित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हेल्प डेस्क लगाए हैं।
विज्ञापन

आवेदक कॉलेज में आकर फार्म भर सकते हैं। कॉलेजों में आवेदकों से सिर्फ पंजीकरण के लिए ही फीस ली जा रही है। इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने से ज्यादातर आवेदक दूर जगहों से कॉलेजों में नहीं पहुंच रहे। आवेदक खुद ही ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं और साइबर कैफे और सीएससी सेंटरों से भी फार्म भर रहे हैं।
विज्ञापन


सभी जगह हेल्प डेस्क स्थापित
अंबाला शहर में आठ राजकीय व तीन निजी आईटीआई में 3846 सीट हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए 21 जून तक प्रक्रिया चल रही है। अभी तक ऑनलाइन दाखिले की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया गया है। इससे तारीख नजदीक आने से आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आईटीआई में आवेदन के पहले दिन ही हेल्प डेस्क स्थापित किए थे। यहां भी लगातार आवेदन फार्म भरने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अंबाला शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आठ कोर्स पर 600 सीट हैं। कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में आठ कोर्स में 480 सीट हैं। इन संस्थानों में 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दोनों संस्थानों में रोजाना सुबह से शाम तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन करने में संस्थान स्टाफ मदद कर रहा है ताकि विद्यार्थियों के फार्म में कोई गलती न हो। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि कॉलेज के लैब में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। स्टाफ आवेदकों के फार्म भरवा रहा है।

वहीं, जिले के राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में करीब सात हजार से ज्यादा सीट हैं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिला प्रभारी प्रो. निशा बुराक ने बताया कि रोजाना आवेदक कॉलेज में आकर ऑनलाइन फार्म भरवा रहे हैं। कॉलेज में मंगलवार तक करीब 248 आवेदन आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed