फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Hello... need two lakhs or else we will kill you'

'Hello... need ‘हैलो...दो लाख चाहिए वरना मार देंगे’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Hello... need two lakhs or else we will kill you'
जूस वाले से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस द्वारा काबू किए गए तीन आरोपी - फोटो : Ambala
अंबाला। ‘हैलो, मैं बंटी कौशल बोल रहा हूं...दो लाख रुपये चाहिए अगर किसी को बताया तो जान से मार देगें।’ यह व्हाट्सअप कॉल अंबाला शहर के एक जूस विक्रेता को आई। धमकी मिलने के बाद जूस विक्रेता ने थाना अंबाला शहर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

इस घटना में अमन उर्फू गप्पू हत्याकांड मामले में फरार चल रहे बंटी कौशल का नाम आने पर इलाका पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा को इस बात से अवगत करवाया। जिसके बाद एसपी ने सीआइए वन और स्पेशल टीम का गठन करने के निर्देेश दिए। सीआइए वन ने इस मामले में निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी हन्नी वर्मा, अश्विनी उर्फ रिंकू निवासी इंदिरा कॉलोनी जंडली व मोनू निवासी गांव कौलां जंडली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी और इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विपिन कुमार उर्फ हैप्पी निवासी न्यू प्रताप नगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी जगाधरी गेट अंबाला शहर से पुराना सरकारी अस्पताल अंबाला शहर की ओर जाने वाली सड़क पर जूस की दुकान है। उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से अज्ञात नंबर से एक कॉल आई, कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह बंटी कौशल बोल रहा है और उसे दो लाख रुपये चाहिए। इसी दौरान वीडियो कॉल भी की गई और उसने कहा कि यह बात किसी को पता न चले यदि किसी को इस बारे बताया तो उसको जान से मार देगें। इस शिकायत के बाद पुलिस ने थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन उर्फू गप्पू हत्याकांड में फरार है बंटी कौशल
गैंगस्टर बंटी कौशल ने फरवरी माह के अंत में अमन उर्फू गप्पू की मिशन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस की ओर से कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, परंतु अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी गैंगस्टर बंटी कौशल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस एक कॉल के बाद से उक्त व्यक्ति में भी दहशत थी और पुलिस भी चौकन्नी हो गई परंतु पुलिस के हाथ अभी तक बंटी कौशल के मामले में खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed