फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rain is expected till 25th, temperature will drop

Ambala News: 25 तक भारी बारिश की संभावना, गिरेगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain is expected till 25th, temperature will drop
अंबाला में शाम पांच बजे के बाद अचानक आसमान में छाए काले बादल, यह नजारा अंबाला जगाधरी राजमार्ग ​
अंबाला सिटी। जिले के बराड़ा कस्बा में सुबह बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश के साथ ही धूप न निकलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। शाम को फिर घने बादल छा गए। इससे अंबाला शहर में कुछ जगह पर बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले घंटे में 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अंबाला का न्यूनतम ताममान प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे कम 26.0 रिकॉर्ड किया गया। जिले में 4 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन

भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 जून तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी तरह जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवा चल सकती है और मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। 25 जून को भारी बारिश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की गतिविधि बढ़ने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना बन रही है। इसी कारण हरियाणा राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान 23 से 25 जून के दौरान हवा व गरज-चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना भी बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना बन रही है।
दिनभर ऐसे रहा अधिकतम तापमान
समय अधिकतम तापमान
सुबह 5.30 28.2
सुबह 8.30 29.8
सुबह 11.30 30.8
दोपहर 2.30 32.8
शाम 5.30 31.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed