फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rain in the morning, water logging in many places

Ambala News: सुबह झमाझम बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the morning, water logging in many places
सुबह तड़के में बारिश की झमाझम हुई। करीब सवा घंटे में ही 47.6 मिलीमीटर बारिश हो गई। इससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। शहर के प्रेम नगर, राजकीय आईटीआई के सामने, मॉडल टाउन, जंडली पुल के पास, जगाधरी गेट पुलिया, शिव मंदिर पुराना सिविल अस्पताल और सेक्टर सात, नौ, 10 सहित कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रेम नगर और जंडली पुल के पास से तो जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। शाम को भी तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया, मगर रात होते ही फिर उमस भरी गर्मी हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है और 14 व 15 अगस्त को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। राज्य में अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

एक-दो दिन बाद हो रही बारिश
अगस्त माह को शुरू हुए 11 दिन हो गए हैं। एक-दो दिन बाद रूक-रूककर बारिश हो रही है। अभी तक 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब फिर 13 अगस्त को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट में शाम को भी हुई झमाझम बारिश
दोपहर बाद घने बादल छा गए और करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। शाम को बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। बारिश से कैंट के सैनिक रेस्ट हाउस के पास, गोबिंद नगर, महेश नगर, दयालबाग, मिल के पीछे कॉलोनियां, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समेत अन्य कई जगहों पर हल्का जलभराव हो गया।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
12 अगस्त- हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
13 अगस्त-हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
14 अगस्त-हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
15 अगस्त-हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed