फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heat wave will torment today, relief expected from light rain the day after tomorrow

Ambala News: आज सताएगी लू, परसों हल्की बारिश से राहत की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Heat wave will torment today, relief expected from light rain the day after tomorrow
अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते चेहरे पर कपड़ा लपेटकर सुभाष पार्क रोड से गुजरता बाइक सवार
अंबाला सिटी। सप्ताहभर से पड़ रही गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। दिन के साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से लेकर देरशाम तक लू चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को लू के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में लू चलने के साथ गर्मी सताएगी। बुधवार से अगले दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

अंबाला समेत हरियाणा में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जून महीने के अंतिम दिनों में मानसून हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय होने के आसार हैं। अभी मानसून गुजरात में चार दिनों से फंसा हुआ है। इससे मानसून आगे नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ऑरेंज तो दो दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 जून को लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। इसी तरह 19 जून को लू चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है और दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। 20 जून को हल्की बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed