फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health workers union met Home Minister Anil Vij, requested to fulfill the demands

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने गृहमंत्री अनिल विज से की मुलाकात, मांगों को पूरा करने का किया अनुरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Health workers union met Home Minister Anil Vij, requested to fulfill the demands
अंबाला। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधित्व मंडल ने शनिवार को गृहमंत्री अनिल विज ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगाें को पूरा करने की मांग की। साथ ही दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश कुमार कौशिक ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गोपाल कृष्ण धीमान के मार्गदर्शन में मंत्री विज को दिवाली की शुभकामनाएं दी। कौशिक ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों पर लागू सर्विस नियम 2018 को यथास्थिति कर्मचारियों पर लागू रखने और सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की पैरवी और वंचित कर्मचारियों के नियमों में संशोधन की स्वास्थ्य मंत्री से निरंतर मांग करते आ रहे हैं। वर्ष 2018 में हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों को सर्विस नियम का लाभ स्वास्थ्य मंत्री के अथक प्रयासों से मिलना संभव हो पाया था, जिसमें लगभग प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों के मासिक वेतन मे दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई थी। उसके उपरांत प्रदेश में सभी विभागों में कार्यरत ठेका प्रथा कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्ति दिलवाकर कौशल रोजगार निगम में शामिल करवाकर भी एक ऐतिहासिक फैसला हरियाणा सरकार के द्वारा किया गया। जिसमें भी एक लंबी लड़ाई लड़ने की अहम भूमिका स्वास्थ्य मंत्री के ही नाम दर्ज है। प्रदेश में कार्यरत रेगुलर एएनएम बहनों की तर्ज पर एनएचएम मे कार्यरत एएनएम बहनों को भी लाभ जल्द दिया जाए। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ जिला महामंत्री कंवरपाल, जिला कार्यालय मंत्री तरसेम राणा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा, कोषाध्यक्ष कज अत्रे, कार्यालय मंत्री गौरव सहगल, जिला मंत्री सुमित शर्मा, गोपाल शर्मा, देवीदत्त,विकास, परमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed