फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health department gears up for Diwali, teams of 10 specialist doctors formed

Ambala News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 10 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम गठित

Sat, 18 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health department gears up for Diwali, teams of 10 specialist doctors formed
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दिवाली को लेकर पहुंचे दवा के स्टॉल को लगाती हुई नर्सिंग ऑफिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। जिले के नागरिक अस्पतालों में हर साल पटाखों व सड़क हादसे में आने वाले घायलों को देखते हुए विभाग की तरफ से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है। जो दिवाली वाले दिन इमरजेंसी में ऑन कॉल रहेगी, इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में भी स्टाफ की संख्या दोगुणा कर दी गई है। इनमें नर्सिंग ऑफिसर से लेकर चतुर्थी श्रेणी व सिक्योरिटी गार्ड शामिल है, इसके अलावा ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी में डॉक्टरों की संख्या भी दिन में दो-दो व रात के समय तीन कर दी गई है। जलने के मामलों के लिए अस्पतालों में अलग-अलग 10 -10 बेड निर्धारित कर दिए गए हैं व इसके लिए भी अलग से स्टाफ होगा। वहीं अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांटों को भी जांचा गया। साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडरों को भी भरवाकर रखा गया है।

सैंपलों के लिए 24 घंटे खुलेगी कैंट नागरिक अस्पताल की लैब
कैंट के नागरिक अस्पताल को जिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा मिला हुआ है, इसलिए दिवाली वाले दिन 24 घंटे लैब मिलेगी ताकि जिलाभर से आने वाले सैंपलों की जांच की जा सके। उधर, अस्पताल की इमरजेंसी में शामिल होने वाली दवाओं, इंजेक्शन आदि के स्टॉक को पूरा कर दिया गया है। शनिवार को सभी दवाओं का स्टॉक पूरी तरह से आ गया था। नर्सिंग ऑफिसर ने इन्हें सही ढंग से लगाने का काम किया।
विज्ञापन


आंखों में जलन और इंफेक्शन को देख तैनात रहेंगे नेत्र रोग विशेषज्ञ
पटाखों के कारण आंखों में जलन व इंफेक्शन आदि के मरीज काफी आते हैं। इसलिए अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती रहेगी। अक्सर देखा जाता था कि इमरजेंसी में केवल मेडिकल डॉक्टर होते थे। जबकि आंखों में जलन आदि के मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन ओपीडी में आने के लिए बोल दिया जाता था। इसलिए नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक पूरा कर लिया गया है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भी तैनाती रहेगी।
- डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दिवाली को लेकर पहुंचे दवा के स्टॉल को लगाती हुई नर्सिंग ऑफिसर

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दिवाली को लेकर पहुंचे दवा के स्टॉल को लगाती हुई नर्सिंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed