फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health department asked for 10 days extension for ICU

Ambala News: आईसीयू के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मांगी 10 दिन की एक्सटेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Health department asked for 10 days extension for ICU
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में बन रहे इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) को पूरा करने का समय निकल चुका है। निदेशालय की ओर से 31 जुलाई तक इस यूनिट को चलाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक यूनिट को बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय से 10 दिनों की एक्सटेंशन मांगी है।
विज्ञापन

विभाग ने मंजूरी भी दे दी है। यूनिट में लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। फिलहाल बेड व उपकरण लगाने बाकी है। इसके साथ ही छत में लाइटें लगाने का काम भी होना है।
विज्ञापन

छह बेड की होगी आईसीयू
सरकार के निर्देशों पर सिटी नागरिक अस्पताल में छह बेड की आईसीयू यूनिट बनेगी। इसके साथ ही यहां पर हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) भी बनेगी जिसमें भी छह बेड की व्यवस्था रहेगी। पहले यह यूनिट नए अस्पताल में बनने जा रही थी। लेकिन अब इसे यहीं पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से उपकरण व अन्य जरूरी सामान भी मंगवाया है। जिसे यहां पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम की ट्रेनिंग पूरी
विभाग की ओर से आईसीयू यूनिट के लिए 20 कर्मचारियों और आठ डॉक्टरों की टीम को ट्रेनिंग पर भेजा गया था। जिसकी ट्रेनिंग भी पूरी हो गई है। इसके बाद अब दूसरी टीम को भी ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने आईसीयू यूनिट के लिए दो इंटेंसिविस्ट भी मांगे हैं। जो आईसीयू में मरीजों की जांच करेंगे।

वर्जन
आईसीयू यूनिट में थोड़ा काम बाकी है। जिसे पूरा करने के लिए 10 दिनों का समय मांगा गया है। जो मंजूर हो गया है। लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही पूरी यूनिट तैयार कर दी जाएगी।
-डॉ. हितार्थ, एमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed