फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   health

सेना के जवान और नर्सिंग स्टाफ सहित 3 कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
सेना में एक के बाद एक कोरोना की एंट्री के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मिल्ट्री अस्पताल के स्टाफ और उसके बाद दप्पर से आर्मी अस्पताल में ही आई गर्भवती महिला के बाद शुक्रवार को आर्मी में दो नए मामले आने से हड़कंप मच गया। इनमें एक सेना का जवान और दूसरी नर्सिंग स्टाफ है। इसके अलावा एक केस बराड़ा के डेरा सलीमपुर का है। बता दें कि मिल्ट्री अस्पताल का स्टाफ भी सेना के रैकिंग स्टाफ से ही होते हैं। इस तरह कोरोना की सेना में पूरी तरह से एंट्री हो चुकी है। हालांकि आर्मी अभी भी अपने ही दम से कोरोना से निपटने में जुटी है। देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ भी ज्यादा जानकारी सांझा नहीं की जाती। अब अंबाला में कोरोना के कुल 50 केस हो गए हैं।
विज्ञापन

मुंबई से बहन के पास से आया था वापस बराड़ा वासी
बराड़ा के डेरा सलीमपुर के 21 वर्षीय जिस युवक को कोरोना मिला है वह मुंबई से वापस आया था। युवक अपने पिता के साथ मुंबई में अपनी बहन से मिलने गया था। उसके पिता का उसका सैंपल नेगेटिव आया है। कोरोना नोडल अफसर का कहना है कि मरीज के परिवार में माता पिता और अन्य लोग हैं। उसके संपर्क की पहचान की जा रही है। फिलहाल 50 कांटेक्ट सामने आए हैं। उनके सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरीज को आइसोलेट कर दिया गया है और उसके परिवार के अन्य सम्पर्क में आने वालों को प्राथमिक तौर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

अब गर्भवती पंजाब में होगी काउंट
जिस गर्भवती महिला की रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई थी वह पंजाब के दप्पर की रहने वाली है। लिहाजा अब उसका नाम पंजाब राज्य में ट्रांसफर कर दिया गया है। पहले इसे भी अंबाला में गिना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी का जवान व नर्सिंग स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह दोनों की आर्मी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन हैं। तीसरा युवक बराड़ा डेरा सलीमपुर का रहने वाला है। शुक्रवार शाम इनकी रिपोर्ट आई है।
डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed