फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   He reached America by selling his land and taking loan, now he is being deported

Ambala News: जमीन बेचकर तो कर्जा ले पहुंचे अमेरिका, अब डिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
He reached America by selling his land and taking loan, now he is being deported
लवप्रीत का घर। संवाद
बराड़ा। अमेरिका से भारत भेजे जा रहे भारतीयों के तीसरे विमान में भारत पहुंचे लोगों में पांच युवा बराड़ा के हैं। इनमें से कोई कर्जा लेकर तो कोई जमीन बेचकर डंकी के जरिये अमेरिका पहुंचा। इनके अब भारत आने से खर्च किया सारा रुपया मिट्टी हो गया।
विज्ञापन

इसकी शिकन उनके परिजनों के माथे पर साफ दिखाई दे रही है। अपने बच्चों के भारत वापस आने पर सभी को गम सता रहा है और कोई भी बात करने से इनकार कर रहे हैं, क्योंकि लाखों रुपये गंवाने के कारण सभी गमजदा हैं। सोमवार को बराड़ा के गांव राजोखेड़ी का लवप्रीत, ऋषभ, शम्मी सैनी, दिलप्रीत और नीतू रानी घर पहुंचे।
विज्ञापन


प्लॉट बेचकर जुटाए थे 50 लाख
लवप्रीत कुछ महीने पहले ही अमेरिका गया था। लवप्रीत के पिता करनैल सिंह बराड़ा में दर्जी का काम करते हैं और कुछ सुन नहीं सकते। उन्होंने बताया कि लवप्रीत पहले भी किसी देश में गया था जहां से वापस आ गया था। अब प्लाॅट और कृषि योग्य जमीन बेचकर करीब 50 लाख खर्च कर उसे अमेरिका भेजा था लेकिन अब उसे भारत वापस भेजने से पूरा परिवार दुखी है। लवप्रीत और दिसंबर 2024 को भारत से रवाना हुआ और एक फरवरी 2025 को अमेरिका पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियां भी भेजीं वापस
शम्मी सैनी के पिता सुशील सैनी सरपंच हैं। इसके अलावा दिलप्रीत सिंह के पिता अमर सिंह छोटे किसान हैं। उन्होंने जमीन बेचकर दिलप्रीत को भेजा था। दिलप्रीत दो बहनों का इकलौता भाई है। दिलप्रीत 11 दिसंबर 2024 को भारत से रवाना हुआ और दो फरवरी 2025 को अमेरिका पहुंचा। नीतू रानी के पिता करतार सिंह बैंक से रिटायर्ड हैं। नीतू एक जनवरी 2025 को भारत से रवाना हुई और पांच फरवरी को अमरीका पहुंची थी। वहीं, ऋषभ 26 सितंबर 2024 को भारत से इंग्लैंड गया और वहां से वह अमेरिका निकल गया। 29 जनवरी 2025 को अमरीका पहुंचा था। जानकारी के अनुसार इनमें से कई युवा कर्जा लेकर तो कई अपनी जमीन बेचकर डंकी के जरिये अमेरिका पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed