फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   He jumped into a moving train by snatching

Ambala News: चलती ट्रेन में झपटमारी कर कूदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
He jumped into a moving train by snatching
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर झपटमार सक्रिय हो गए हैं। रेल यार्ड से सुरक्षा दस्ते के हटते ही ट्रेनों में फिर चोरियों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। ऐसी ही एक मामले में आरोपी ने ट्रेन में सफर कर रही महिला का पर्स झपट लिया और चलती ट्रेन से कूद गया।
विज्ञापन

घटना अंबाला रेलवे यार्ड में हुई। रूपनगर पंजाब निवासी संदीप कुमार झा की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज किया है। संजीव ने बताया कि वो एक बैंक में कार्यरत है। 21 जनवरी को वो अपनी पत्नी व बच्चे संग ट्रेन नंबर 14053 में पुरानी दिल्ली से सवार हुआ था। ट्रेन 22 जनवरी को सुबह लगभग 3.05 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची तो ट्रेन के धीमा होते ही एक अज्ञात व्यक्ति आया और पत्नी के हाथ से पर्स झपट लिया।
विज्ञापन

जब पत्नी ने शोर मचाया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी चलती ट्रेन से नीचे कूद गया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। संदीप ने बताया कि पर्स में लगभग 3.5 ग्राम वजनी सोने की बालियां, 150 ग्राम वजन के दो जोड़ी चांदी के पायल, 25 ग्राम वजन के चांदी के तीन बिच्छुआ,100 ग्राम वजन की एक चांदी की हनुमान की मूर्ति और 15 हजार भारतीय मुद्रा के नोट सहित जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed