फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryanvi folk dance enthralled the audience at the cultural festival and received applause

Ambala News: सांस्कृतिक महोत्सव में हरियाणवी लोक नृत्य ने बांधा समां, बटोरी तालियां

Sat, 23 Aug 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 23 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi folk dance enthralled the audience at the cultural festival and received applause
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कलाकारों के साथ मौजूद प्राचार्य व गणमान्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के डांस क्लब एवं संगीत विभाग द्वारा हरियाणा कला परिषद के सहयोग से एक भव्य एवं अविस्मरणीय हरियाणवी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ।
इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि विशाल चोपड़ा उपस्थित रहे। सांस्कृतिक महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति की अनमोल परंपराओं, लोक कला एवं लोक नृत्यों को मंच पर सजीव करना और नई पीढ़ी तक इसकी समृद्ध धरोहर को पहुंचाना रहा। डॉ. पीसी जोशी मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिनेश घरौंडा के नेतृत्व में प्रस्तुत हरियाणवी लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इस सांस्कृतिक पर्व का आनंद उठाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कॉलेज सदैव शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कलाकारों के साथ मौजूद प्राचार्य व गणमान्य। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कलाकारों के साथ मौजूद प्राचार्य व गणमान्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed