{"_id":"669d3e5e403a04b50d0b8491","slug":"haryana-vij-counterattack-on-deependra-said-congress-s-father-and-son-are-feeling-the-wave-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दीपेंद्र पर विज का पलटवार, बोले-कांग्रेस के बापू-बेटे को महसूस हो रही है लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दीपेंद्र पर विज का पलटवार, बोले-कांग्रेस के बापू-बेटे को महसूस हो रही है लहर
Sun, 21 Jul 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:29 PM IST
सार
इस दौरान विज ने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने आप पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा विधायक अनिल विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कांग्रेस नेता व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार किया। हाल ही में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस की एक लहर चल रही है, जिससे डरी भाजपा ईडी का सहारा ले रही है। इस पर विज ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के बापू- बेटे को लहर महसूस हो रही है जो उन्हें उड़ाकर हिंद महासागर में फेंक देगी।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि आप अब जमानत जब्त पार्टी हो गई है और इनके लालच देने वाले फार्मूले को अब जनता ने ठुकरा दिया है। आप की ओर से हरियाणा में 24 घंटे मुफ्त बिजली, हर महिला को एक हजार रुपये सहित केजरीवाल की पांच गारंटी को विज ने छलावा करार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में जहां-जहां भी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार खड़े किए थे, उनकी जमानतें जब्त हुई हैं। अब इस पार्टी का कोई किरदार नहीं रह गया क्योंकि जो बातें करके ये सत्ता में आए थे उससे यू टर्न हो गए हैं।
विज्ञापन