फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana roadways conductor returning home from duty dies in road accident

ड्यूटी से घर लौट रहे हरियाणा रोडवेज परिचालक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana roadways conductor returning home from duty dies in road accident
ड्यूटी कर वापस घर आ रहे हरियाणा रोडवेज के परिचालक बलजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। बलजीत सिंह ड्यूटी के बाद रात को मोटरसाइकिल पर अंबाला शहर से गांव जंधेड़ी के लिए निकला था। घर से नजदीक पहुंचा ही था कि रात करीब साढ़े 8 बजे उसकी मोटरसाइकिल को तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग बलजीत को कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रात करीब साढ़े 9 बजे शहर नागरिक अस्पताल में डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी ममता और बेटा दीपक मौके पर पहुंचे। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बलजीत सिंह की एक बेटी महक भी है। अस्पताल परिसर में मातम पसरा था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed