फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   haryana roadways buses runs usually, tommorrow will strike

आज चलेंगी रोडवेज बसें, कल होगा चक्का जाम

Tue, 01 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 01 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रस्तावित 1 सितंबर की हड़ताल सोमवार रात को वापस ले ली गई है। इस विषय में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार से यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया गया। 2 सितंबर को रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। वहीं दिन में इससे पहले सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा खंड नारायणगढ़ की एक बैठक सोमवार को खंड प्रधान सुभाष धीमान की अध्यक्षता में स्थानीय बस स्टैंड प्रांगण में हुई। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष 1 व 2 सितंबर को होने वाली हड़ताल की तैयारियों का एंजेडा प्रस्तुत किया। संघ के जिला प्रधान कमलजीत बख्तुआ, खंड सचिव बृज मोहन ने कहा कि ने कहा कि सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र को भूल गई है बल्कि इसके विपरीत गेस्ट टीचर, कंप्यूटर टीचर, लैब सहायक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व प्रदेश के स्वास्थ्य व जनस्वास्थ्य विभागों के 15 हजार कर्मचारियों का रोजगार छीनकर उन्हें बेरोजगार बना दिया गया है। इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ के प्रधान रामसरूप डडवाल, सोमनाथ, शिव कुमार, सतपाल राणा, राजेंद्र शर्मा, श्याम लाल, विनोद सैनी, सतनाम सिंह, राकेश कुमार, राज कुमारी, राजेश कुमारी, कमलेश देवी, सुभाष शर्मा, पुरषोतम, विजय कुमार व सुरजीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed