{"_id":"696b4eb3d0c55014aa074ad6","slug":"haryana-minister-anil-vij-said-the-aam-aadmi-party-is-not-a-political-party-but-a-missing-party-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले: आम आदमी पार्टी नहीं लापता पार्टी है, लोगों की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले: आम आदमी पार्टी नहीं लापता पार्टी है, लोगों की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़
Sat, 17 Jan 2026 02:26 PM IST
नवीन दलाल
एएनआई, अंबाला
एएनआई, अंबाला
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:26 PM IST
सार
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने आप नेता आतिशी के कथित वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी नहीं लापता पार्टी है, यह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छुप जाती है।
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा कि हरियाणा का चुनाव हुआ भाजपा जीती, दिल्ली विधानसभा चुनाव हुआ भाजपा जीती, बिहार चुनाव हुआ भाजपा जीती, अब बीएमसी चुनाव हुआ भाजपा जीती क्योंकि प्रधानमंत्री ने झूठे वादों की राजनीति से हटकर जो विकास की राजनीति शुरू की है उसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | अंबाला: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा, "हरियाणा का चुनाव हुआ भाजपा जीती, दिल्ली विधानसभा चुनाव हुआ भाजपा जीती, बिहार चुनाव हुआ भाजपा जीती, अब BMC चुनाव हुआ भाजपा जीती क्योंकि प्रधानमंत्री ने झूठे वादों की राजनीति से हटकर जो… pic.twitter.com/CD2FKwL7XS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2026
विज्ञापन
आप नेता आतिशी के कथित वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी नहीं लापता पार्टी है, यह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छुप जाती है। इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है। लोगों में आपस में द्वंद हो यह इनका खेल है। इन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस प्रकार से जो बेअदबी की है उसकी इन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन