फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Home Minister Vij comments on Rahul Gandhi becoming a porter

हरियाणा: राहुल गांधी के कुली बनने पर गृहमंत्री विज का तंज, बोले- वे किसी रामलीला के कलाकार की तरह हैं

Fri, 22 Sep 2023 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 09:22 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाकर हिम्मत दिखाई है। विज शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश में 49 वर्षों तक कांग्रेस का राज था, लेकिन वे कभी चाहते ही नहीं थे।

विज्ञापन
Haryana: Home Minister Vij comments on Rahul Gandhi becoming a porter
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुली बनने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी रामलीला के कलाकार की तरह हैं। शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि जिन रामलीला कमेटियों के पास कलाकारों की कमी होती है और एक ही अदाकार को कई भूमिकाएं निभानी पड़ती है। उसी प्रकार से राहुल गांधी कभी सब्जी लगाने लगते हैं, कभी ट्रैक्टर व ट्रक चलाने लगते हैं तो कभी कुली बन जाते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा भी इनके बहुत काम हैं। वहीं, राहुल गांधी द्वारा महिला आरक्षण में ओबीसी को कोटा नहीं दिए जाने के बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि इस देश में 49 वर्षों तक कांग्रेस का राज रहा व बहुमत भी रहा। राजीव गांधी के कार्यकाल के समय 407 सांसद थे। तब यह संविधान के विभिन्न प्रावधानों में संशोधन कर कुछ भी ला सकते थे, मगर इन्होंने नहीं किया क्योंकि यह कभी चाहते ही नहीं थे।
विज्ञापन


विज ने कहा कि यदि यह चाहते तो लेकर आते और उसमें ओबीसी व अन्य आरक्षण का प्रावधान भी कर सकते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मत की और वह इस बिल को लेकर आए और जिससे यह बिल आज पास हो गया और जल्द यह कानून बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed