फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana government should open Shambhu border: Nirmal Singh

शंभु बॉर्डर खोले हरियाणा सरकार : निर्मल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana government should open Shambhu border: Nirmal Singh
अंबाला सिटी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से वीरवार को वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह की अगुवाई में व्यापारी संगठनों व किसानों के हित में शहर के कालका चौक पर धरना दिया गया। यहां पर व्यापारी संगठनों व कांग्रेस के नेताओं ने सरकार से शंभु बॉर्डर को खोलने की मांग रखी। इस अवसर पर निर्मल सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को व्यापारियों और किसानों की मांगों का तुरंत समाधान करना चाहिए और शंभु बॉर्डर खोल देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि देश व प्रदेश के किसान अपनी मांगों के समाधान के लिए शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे थे लेकिन हरियाणा की सरकार ने केंद्र इशारे पर शंभु बॉर्डर को अवरोधक व लोहे की बड़ी-बड़ी कीलें लगाकर बंद कर दिया। जिससे किसान पिछले पांच महीने से कड़कड़ाती सर्दी व गर्मी और बरसात में सड़कों पर कष्ट सह रहे हैं। वहीं हरियाणा-पंजाब की सीमा सील होने से अंबाला के व्यापारियों का भी कारोबार बंद पड़ा है। आंदोलन के दौरान कई किसान शहीद हो चुके हैं और सरकार के अड़ियल रवैये से व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पंजाब के व्यापारी और अनेकों लोग अपने बच्चों की शादियों व अन्य समारोह की खरीदारी के लिए अंबाला में कारोबार व खरीदारी के लिए आते थे, लेकिन रास्ता बंद होने से सभी कारोबारियों के व्यापार चौपट हो चुके हैं। वहीं वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कमजोर वर्ग और व्यापारियों की लड़ाई लड़ी है और अब भी इस लड़ाई में इनके साथ खड़े है। कांग्रेस पार्टी इस मामले को संसद में भी उठा रही है। विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दों और सड़क मार्ग बंद करने के मुद्दे को संसद उठाया है। उन्होंने स्थानीय सांसद वरुण चौधरी और रोहतक के सांसद दीपेंदर हुड्डा से भी इस मामले का सांसद में उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed