फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Government is angry, Vij said: Ever since the Deputy CM has been on a flying bed

हरियाणा सरकार से नाराज विज बोले:नायब जब से CM बने हैं तब से उड़न खटोले पर, नीचे उतरे तो दिखें जनता के दुख दर्द

Fri, 31 Jan 2025 02:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने सीएम नायब सैनी को निशाना बनाया है। कहा कि हमारे मुख्यमंत्री उड़न खटोले से नीचे नहीं उतरते, जिस दिन से मुख्यमंत्री बने हैं उसे दिन से उड़न खटोले पर ही है नीचे उतरे तो जनता के दुख दर्द को देखें।

विज्ञापन
Haryana Government is angry, Vij said: Ever since the Deputy CM has been on a flying bed
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है। विज बोले चुनाव के दौरान उन्हें किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की और उनपर हमला हुआ आज 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता, विज की नाराजगी उनके शब्दों के साथ साथ उनके गानों में भी सुनाई दे रही है। दरअसल विज शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्री अनिल विज ने कहा कि फिर भी यह बहुत ही गंभीर बात है और गंभीर बात इसलिए है कि हमारे मुख्यमंत्री उड़न खटोले से नीचे नहीं उतरते, जिस दिन से मुख्यमंत्री बने हैं उसे दिन से उड़न खटोले पर ही है नीचे उतरे तो जनता के दुख दर्द को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा अंबाला छावनी की जनता ने मुझे सात बार यहां (अंबाला) से विधायक बनाया है और अंबाला छावनी के काम रुकेंगे, तो उसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा मैं करूंगा, आंदोलन करना पड़ेगा तो आंदोलन करूंगा, जान देनी पड़ेगी तो जान दूंगा, भूख हड़ताल करनी पड़ेगी तो भूख हड़ताल करूंगा।


विज की नाराजगी का यह है कारण
मंत्री विज ने कहा कि मैंने सातवीं बार चुनाव जीतने के एक सप्ताह के भीतर भीतर सार्वजनिक मंच से, (जिन लोगों ने मुझे चुनाव में हरने की भूमिका अदा की थी, चाहे वह अधिकारी थे, कर्मचारी थे या कुछ छुटभैया नेता थे), उनकी बात कही थी, इसके बाद मैंने विभिन्न अधिकारियों को लिखकर भी दिया है लेकिन 100 दिन बीत गए, ना मुझसे पूछा गया और ना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज ने कहा कि पहले तो मुझे शक था कि किसी बड़े नेता के आशीर्वाद से मुझे हराने का यहां पर प्रयास किया गया और यहां तक भी हुआ कि मुझे मरवाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब उन पर कार्रवाई न करने से मुझे विश्वास हो गया। क्योंकि मैं सबसे सीनियर नेता हूं और मैं कह रहा हूं कि मुझे हराने के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए थी यदि कार्रवाई नहीं करो तो कम से कम तबादला तो किया जाना ही चाहिए था और पार्टी से तो निकल ही जाना चाहिए था। परंतु 100 दिन तक कुछ भी नहीं किया गया और अब करें ना करें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed