फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana flood outbreak: Four killed in Ambala; One was electrocuted, bodies found floating at different places

हरियाणा में बाढ़ का प्रकोप: अंबाला में चार लोगों की मौत; एक को लगा था करंट, अलग-अलग स्थानों पर बहते मिले शव

Wed, 12 Jul 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jul 2023 02:14 PM IST
सार

हरियाणा में भारी बारिश होने से और पहाड़ों का पानी निचले क्षेत्रों में आने से काफी नुकसान हुआ है। अंबाला में पानी भरने से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, अब बाढ़ से हुई मौत के मामले भी सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन
Haryana flood outbreak: Four killed in Ambala; One was electrocuted, bodies found floating at different places
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में बाढ़ आने के बाद नदियों का पानी जरूर कुछ कम हुआ लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अंबाला में बुधवार को चार मौतों के मामले सामने आए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत का मामला भी सामने आया। दरअसल बुधवार को अंबाला सिटी क्षेत्र में लोगों को तीन शव अलग-अलग स्थानों पर बहते हुए मिले।

विज्ञापन


एक शव की नहीं हो सकी पहचान
एक सदर थाना क्षेत्र में गांव लोबड में ग्रामीणों को 20 वर्षीय युवक का शव पानी में बहते हुए मिला। युवक की पहचान सिरसा के गांव चौपटा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। इसी प्रकार अंबाला सिटी चित्र में लोगों को एक बुजुर्ग का शव दिखा। जिसकी पहचान गांव चौडमसपुर निवासी 70 वर्षीय सम्पूर्ण सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ ही अंबाला सिटी में चौकी नंबर 1 की तरफ से लोगों को एक शव बहता दिखा, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


चाचा बाल-बाल बचा
छावनी की बीड़ी फ्लोर मिल के पीछे शालीमार बाग कॉलोनी में करंट लगने से 28 वर्षीय मोंटी की मौत हो गई। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। सड़क पर जलभराव के बीच युवक को अचानक करंट लगा था। इसमें चाचा बाल-बाल बचा और भतीजे ने तोड़ दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed