फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Dead body picked up from Ambala bus stand after agreeing to demands, traffic jam opened

Haryana: मांगों पर सहमति के बाद अंबाला बस स्टैंड से उठाया शव, खुला चक्का जाम

Wed, 15 Nov 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 10:37 PM IST
सार

रोडवेज चालक राजबीर की हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। छावनी के तोपखाना के रहने वालों के रूप में आरोपियों की पहचान हुई है। चालक को शहीद का दर्ज मिलने की बात कही जा रही है। परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Haryana: Dead body picked up from Ambala bus stand after agreeing to demands, traffic jam opened
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम करीब 20 घंटे बाद आखिरकार परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की बैठक के बाद खुल गया। सहमति बनने के बाद हरियाणा रोडवेज की चरमराई व्यवस्था पटरी पर लौट आई। वहीं मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने करीब 51 घंटे बाद छावनी बस स्टैंड परिसर में रखे चालक मृतक राजबीर के शव को उठा लिया और अपने घर को रवाना हो गए।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने राजबीर की हत्या मामले में तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश करने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जाता है कि तीनों आरोपी डस्टर में सवार होकर बस स्टैंड के बाहर सिगरेट लेने के लिए आए थे। चालक राजबीर बस स्टैंड के मुख्य गेट पर पार्किंग बूथ पर तैनात था।
विज्ञापन


उसकी ड्यूटी यह थी कि वो बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की सरकारी फीस लेता था। इतने में कार के आगे आने पर चालक को हटाने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर राजवीर के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा, योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शहीद का दर्जा देगी। मांगों पर सहमति बनने के बाद हरियाणा रोडवेज यूनियन ने बस चलाने का फैसला लिया है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा संस्कार
दूसरी ओर, बैठक में तीन मांगों पर सहमति बनने के बाद मृतक राजबीर को शहीद का दर्जा मिला है। ऐसे में अब राजबीर का राजकीय सम्मान के साथ उसके गांव में संस्कार होगा। हालांकि इस मामले को लेकर करीब पांच बार परिजनों, यूनियन नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हो चुकी थी जो बेनतीजा रही। गौरतलब है कि छावनी बस स्टैंड पर परिजन सोमवार रात करीब आठ बजे से ही परिजन शव फ्रीजर में रखकर धरने पर बैठे हुए थे। यूनियन का समर्थन मिलने के बाद मंगलवार रात 12 बजे से भी प्रदेशभर में चक्का जाम हो गया था। ऐसे में दिनभर यात्रियों को प्राईवेट, पंजाब रोडवेज बस आदि का सहारा लेना पड़ रहा था।


हरियाणा सिविल सचिवालय सेक्टर-1 चंडीगढ़ में बैठक के लिए अंबाला से साझा मोर्चा से जुड़ी यूनियनों से करीब 20 नेता शामिल थे। इनमें साझा मोर्चा से नेता आजाद सिंह गिल, नरेंद्र दिनोंद, विनोद शर्मा, सुमेर सिवाच, रमेश शोकंद सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed