{"_id":"63389ae0e8e08371b352c23f","slug":"harpreet-won-in-dance-competition-ambala-ambala-news-knl1230757198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य प्रतियोगिता में हरप्रीत ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य प्रतियोगिता में हरप्रीत ने बाजी मारी
विज्ञापन
जीएमएन कॉलेज में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ टैलेंट शो का समापन हुआ। अंतिम दिन ऑडिटोरियम में नृत्य एवं गायन जैसी विधाओं में हुनर दिखाकर विद्यार्थियों ने पुरस्कार हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में हरप्रीत पहले, जतिन दूसरे और शीतल तीसरे स्थान पर रहीं। गायन में खुशी पहला, उद्भव ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मंच पर एक के बाद एक हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें सोलो सिंगिग, सोलो डांस प्रमुख रूप से थे। सभी प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
प्राचार्य डॉ. वीके जैन ने कहा कि टैलेंट शो महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच है। मंच पर प्रस्तुति देने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आता है। उन्होंने कहा कि कला ईश्वर की देन है और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय की सांस्कृतिक क्षेत्र की उपलब्धियों का श्रेय प्रबंधक कमेटी के सहयोग, शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के कुशल मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ. राजेंद्र देशवाल की देखरेख में हुआ। अंत में कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. वी.के जैन ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। संचालन डॉ. अमित और डॉ. मंजीत कौर ने किया। इस अवसर पर प्रो. रचना खन्ना, डॉ. राजेंद्रा, डॉ. पांडे सहित महाविद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्य मौजूद रहे।