फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haritalika Teej program celebrated by Nepali organization

Ambala News: नेपाली संस्था की ओर से हरितालिका तीज का कार्यक्रम मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Haritalika Teej program celebrated by Nepali organization
जलबेडा रोड ​स्थित सेठी धर्मशाला में सेवा सुरक्षा सहयोग समिति नेपाली संस्था की ओर से नेपाली नारि
अंबाला सिटी। जलबेड़ा रोड स्थित सेठी धर्मशाला में सेवा सुरक्षा सहयोग समिति नेपाली संस्था की ओर से नेपाली नारिहरुको महान पर्व हरितालिका तीज का कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें मेयर सैलजा संदीप सचदेवा, महिला थाना एसएचओ व रवि कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंच संचालन संस्था के प्रमुख सदस्य श्याम शर्मा ने किया। नेपाली समुदाय प्रदेश महासचिव राधा शर्मा और परिवार संपर्क प्रमुख सीता रानी व सह सचिव रजनी ने मेयर सैलजा सचदेवा का स्वागत कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीईओ महेश्वर दत्त शर्मा, एसएचओ सुनीता, रवि कुमार, मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा सहित नेपाली समुदाय के सभी नए सदस्यों को मंच में उपहार देकर नेपाली समुदाय हरियाणा राज्य के चेयरमैन दीपक वोहरा ने सम्मानित किया। मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि हरितालिका तीज का पर्व हम सबके लिए बड़ा खुशी का दिन है और अंबाला में श्री पशुपतिनाथ मंदिर एवं धर्मशाला बनाने का कार्य जल्द पूर्ण होगा, इसके लिए वह संस्था के सभी सदस्यों व मुख्याधिकारियों की सराहना करती हैं। पार्षद संदीप सचदेवा और महिला थाना एसएचओ सुनीता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

महासचिव राधा शर्मा ने कहा कि हरितालिका तीज शक्ति-शिव के मिलन का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं सामूहिक रूप से गीत, संगीत और नृत्य कर अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करती है। इस अवसर पर नेपाली समुदाय हरियाणा राज्य के चेयरमैन दीपक वोहरा ने कहा कि गोरखा समाज में हरितालिका तीज सबसे बड़ा उत्सव है। भारत में जैसे दिवाली मनाई जाती है, वैसे ही रौनक हरितालिका तीज महोत्सव पर नेपाल व भारत में दिखाई देती है। अंत में उपाध्यक्ष कृष्ण लाल ने सभी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed