फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hardik led India in the United Nations Youth Forum

Ambala News: हार्दिक ने संयुक्त राष्ट्र यूथ फोरम में किया भारत का नेतृत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hardik led India in the United Nations Youth Forum
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हार्दिक कुमार दीवान ने की मुलाकात। स्वय
अंबाला। संयुक्त राष्ट्र की इकोसोक यूथ फोरम में और वर्ल्ड बैंक स्प्रिंग मीटिंग्स में बतौर भारतीय युवा प्रतिनिधि और सीएसओ संसद सदस्य के रूप में हार्दिक कुमार दीवान ने भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसके लिए हार्दिक कुमार दीवान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। दो विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय युवा मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर मुख्यमंत्री सैनी ने हार्दिक कुमार दीवान को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई भी दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, उनकी पुत्री और यूएन प्रतिनिधि अंशिका गोयल और पूर्व सांसद हंसराज हंस भी उपस्थित रहे। हार्दिक अंबाला के निवासी हैं और उनके पिता सुनील कुमार गुरुग्राम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हैं। हार्दिक हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नाती हैं, जिनसे उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

कार्यक्रम यूएन की ओर से आयोजित किया
हार्दिक ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल तक न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र इकोसोक यूथ फोरम में उन्होंने एक युवा प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। यह कार्यक्रम यूएन की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें 100 से अधिक प्रतिनिधि, 55 मंत्री और 18 राष्ट्रीय युवा परिषद प्रमुख शामिल हुए। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विज्ञान-आधारित, समावेशी समाधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed