फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hard work is the only way to success: Nadda

सफलता के लिए एक मात्र मार्ग परिश्रम : नड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Hard work is the only way to success: Nadda
तेपला के नंद लाल गीता विद्या मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थी।
अंबाला। नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला में तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित, विज्ञान व कंप्यूटर मेले का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि पूर्व छात्र सुमित, सह संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र मुख्य वक्ता बालकिशन, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा, विज्ञान प्रमुख जगदीप, ग्रामीण शिक्षा विकास समिति हरियाणा अध्यक्ष जनन्नाथ शर्मा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप खेड़ा, प्रबंध समिति के सदस्य दर्शन लाल, विद्यालय प्रधानाचार्य बलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही भारतवर्ष के उत्तर क्षेत्र के पांच राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू से 400 प्रतिभागी, संरक्षक आचार्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने व्यक्तियों का परिचय करवाया।
विज्ञापन

जगदीप ने तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित, विज्ञान और कंप्यूटर मेले का वृत्त हम सब के सम्मुख प्रस्तुत किया। जगदीप ने मेले को सफल बनाने के लिए आयोजक विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य बलवंत की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए एक मात्र मार्ग है, परिश्रम और वह भी सही दिशा में। विद्यार्थी को अपने जीवन में समय प्रबंधन करना, अनुशासन में रहना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष विश्व गुरु व मार्गदर्शक रहा है।
हमें अपने वैज्ञानिकों के जीवन का अध्ययन करना चाहिए। विद्यालय की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्रीय गणित, विज्ञान और कंप्यूटर मेले में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र पत्र देकर अलंकृत किया गया।

कंप्यूटर विषय के प्रश्न मंच में पंजाब के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान, कंप्यूटर प्रदर्शन के विभिन्न विषयों में क्रमशः हिमाचल, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा ने प्रथम, विज्ञान विषय की विभिन्न विधाओं में पंजाब दिल्ली और हिमाचल के प्रतिभागियों ने प्रथम, गणित विषय की विभिन्न विधाओं में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंदेमातरम् के साथ तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित, विज्ञान व कंप्यूटर मेले का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed