फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harassment of married woman, pressure of pregnancy on kidney patient

Ambala News: विवाहिता से अत्याचार, किडनी रोगी पर गर्भधारण का दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Harassment of married woman, pressure of pregnancy on kidney patient
अंबाला। अंबाला के श्याम नगर की रहने वाली विवाहिता ने अपने कैथल निवासी ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे किडनी की गंभीर बीमारी है इसके बावजूद ससुरालजनों ने गर्भधारण का दबाव बनाया।
विज्ञापन

उसे विदेश ले गए तो वहां पर भी परेशान किया। इसके बाद पीड़िता ने गृहमंत्री अनिल विज से शिकायत की। इसके बाद महेश नगर थाने में 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। छावनी के श्यामनगर निवासी पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 26 जनवरी 2018 को प्रवीण कुमार के साथ अंबाला छावनी में हुई थी। ससुरालजन शुरू से ही शादी में मिले दहेज को लेकर आपत्ति जताते रहते थे। बिचौलिया बुआ और फूफा ने भी एक लाख रुपये और सोने की चेन की मांग की थी। इसके बाद पीड़िता ने जल्दबाजी में शादी कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शादी हुई तो उसके जेवर ले लिए और उसे ताने भी मारते रहे। कई बार तो मारपीट तक कर दी। पीड़िता ने बताया कि 6 मार्च 2018 को उसे वीजा के लिए आवेदन करने के दौरान मेडिकल कराया तो उसे किडनी की गंभीर बीमारी निकली। इस बीमारी में बच्चा होने से पहले ही मर जाएगा। इसके बाद तो ससुरालजनों का व्यवहार ही बदल गया। बार-बार आत्महत्या के लिए उकसाने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चाचा ससुर, चाची सास ने उसके खाने में कई चीजें भी मिलाकर खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नवंबर 2018 में वह पहली बार न्यूजीलैंड में गर्भवती हुई। यहां हालत बिगड़ी तो गर्भपात कराना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2021 में भी गर्भपात कराना पड़ गया। इन दबावों के चलते पीड़िता को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी हो गई। इसके बाद वह भारत लौट आई तो यहां चिकित्सकों को दिखाया। जिसमें उन्होंने ऑपरेशन की सलाह दी, इस पर पति ने उपचार के लिए कुछ खर्चा नहीं दिया। इसके बाद आरोपियों ने सरोगेसी के लिए दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता ने कैथल के सिविल लाइन थाने में शिकायत दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद पीड़िता ने गृहमंत्री विज से शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने पति प्रवीण, मौसा सुभाष, मौसी ऊषा, चाचा राजू, चाची सोनिया, बुआ नीलम मक्कड़, फूफा श्याम मक्कड़, देवर धीरज, भाई सुधीर, भाभी हिना अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed