फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   har har mahadev in all temple

हर-हर महादेव और बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
har har mahadev in all temple
शिवरात्रि के पर्व पर रविवार को जलाभिषेक करने के लिए पौराणिक शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर, बम-बम के जयकारों व ओम नम: शिवाय के महामंत्र के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर दूध, भांग, धतूरा, मंदार आदि अर्पित कर भगवान शिव से मन्नत मांगी। देर शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्त शिवालयों में आते रहे। पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। पौराणिक शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पुराने सिविल अस्पताल स्थित पुराने शिव मंदिर में भी वैदिक मंत्रों के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन हुआ। इसके साथ ही जट्टां वाला मंदिर, दुख भजनी मंदिर, सेक्टर 7 स्थित नील कंठ मंदिर, जगाधरी गेट पुली स्थित शिव मंदिर व अन्य मंदिरों में यही दृश्य दिखाई दिया।
विज्ञापन

मास्क पहने दिखे भक्त, घर से लाए जल
कोरोना महामारी के बीच भक्तजनों ने मंदिर में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाया हुआ था। वहीं जो भक्त बिना मास्क लगाए मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। उन्हें पुजारी पहले मास्क लगाने के लिए कह रहे थे। वहीं भगवान शिव का जलाभिषेक भी वहीं भक्त कर रहे थे जो अपने घर से जल का लोटा लेकर आए थे। जबकि मंदिर परिसर में रखे सभी लोटों को पहले ही पुजारियों ने हटा दिया था। जिससे कि कोई एक ही लौटे को बार बार हाथ न लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed