फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Happy cards started coming after one and a quarter month

Ambala News: सवा महीने बाद मिलने शुरू हुए हैप्पी कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Happy cards started coming after one and a quarter month
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।
अंबाला। सवा महीना गुजरने के बाद रोडवेज की ओर से लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड देने शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए अंबाला छावनी बस अड्डे पर लिस्ट लगा दी गई है।
विज्ञापन

पहले चरण में अधिकारियों की ओर से लाभार्थियों को 2307 हैप्पी कार्ड देने हैं। पहले दिन तीन, दूसरे दिन 19 तो तीसरे दिन 49 लाभार्थियों को ही हैप्पी कार्ड मिले। वहीं, लिस्ट में अपना नाम ढूंढने के लिए बुजुर्ग और महिलाएं को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। छावनी बस स्टैंड पर पास कार्यालय के बाहर दीवार पर लाभार्थियों के लिए लिस्ट लगाई गई है, 22 अप्रैल को लिस्ट के अनुसार 55 लाभार्थी, 23 अप्रैल को 156 लाभार्थी, 24 अप्रैल को 279 लाभार्थी और 25 अप्रैल को 254 लाभार्थी की लिस्ट लगेगी। इस लिस्ट के अनुसार ही लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जाएंगे। कर्मचारियों के अनुसार पहले दिन सिर्फ तीन लाभार्थी को कार्ड दिए गए। जबकि दूसरे दिन 19 लाभार्थी व बुधवार को 49 लाभार्थी को कार्ड दिए गए।
विज्ञापन

लिस्ट में नहीं आया नाम
संजय जैन ने बताया कि वह महेश नगर का निवासी है उसने आठ अप्रैल को हैप्पी कार्ड अप्लाई किया था, दो बार वह पहले भी आ गए है आज लिस्ट लगी हुई है, इसमें नाम नहीं मिला, कार्यालय में पता किया तो बताया गया कि अगले महीने तक नाम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सुल्तानपुर निवासी महिला विद्या देवी ने बताया कि वह एक महीना हो गया है कार्ड अप्लाई किए हुए, 22 मार्च का समय दिया था लेकिन कार्ड नहीं मिला, अब काफी देर से लिस्ट में नाम देखा तो नहीं मिला।
बुधवार को हैप्पी कार्ड लेने के लिए आया है मैसेज
राजबीर ने बताया कि सारंगपुर का निवासी है उसने अपनी पत्नी पूनम, बेटी विनिता और अपना कार्ड अप्लाई किया हुआ है, उसके मोबाइल पर बुधवार के लिए मैसेज आया कि हैप्पी कार्ड लेने के लिए जब वह यहां आया और लिस्ट चैक की तो उसमें कहीं भी नाम नहीं मिला।
महिला ग्रेसी ने बताया कि वह छावनी की निवासी है वह अपना हैप्पी कार्ड लेने के लिए आई थी, लेकिन यहां पर लगी लिस्ट में परिवार के किसी भी सदस्य का नाम नहीं है, कार्यालय में पता किया तो बताया कि अगले महीने आने की उम्मीद है।
वर्जन
मुख्यालय से करीब 2307 लाभार्थियों के नाम की लिस्ट आई है। इस लिस्ट के हिसाब से लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर दिए जा रहे हैं, जैसे ही ओर लाभार्थियों की लिस्ट आएगी उसी के आधार पर उन्हें भी कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लगी हैप्पी कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ढूंढते लाभार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed