{"_id":"67eee44f786e58dd4b04a3e3","slug":"happy-card-office-closed-in-the-city-ambala-news-c-36-1-sknl1003-140220-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर में बंद हुआ हैप्पी कार्ड कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर में बंद हुआ हैप्पी कार्ड कार्यालय
विज्ञापन
अंबाला। कम आय वाले लाभार्थियों को बस में एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कराने के लिए आई हैप्पी कार्ड योजना अधर में है। हालात यह हैं कि योजना के तहत अंबाला सिटी के बस स्टैंड पर बनाए कार्यालय को बंद कर अंबाला कैंट में स्थानांतरित कर दिया है। इसके पीछे तर्क है कि लोग कार्ड लेने नहीं आ रहे हैं। वहीं असल समस्या यह है कि पुराने करीब छह हजार कार्ड लोग लेने नहीं आए तो जिन लोगों ने नए आवेदन किए उन्हें कार्ड मिले ही नहीं। क्योंकि उनके कार्ड रोडवेज ने भेजे ही नहीं हैं। ऐसे में एक तरफ तो रोडवेज लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रही है तो दूसरी तरफ लाभार्थी कार्ड तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
जिला में करीब 45 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। इनके कार्ड अभी तक लंबित हैं। बताया जाता है कि पिछले साल अगस्त से नए कार्ड रोडवेज को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
जिला में करीब 45 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। इनके कार्ड अभी तक लंबित हैं। बताया जाता है कि पिछले साल अगस्त से नए कार्ड रोडवेज को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन