फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Happy Card: Applicants should attend the counter on 28th

हैप्पी कार्ड : 28 को काउंटर पर हाजिरी लगाएं आवेदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Happy Card: Applicants should attend the counter on 28th
अंबाला। हरियाणा सरकार की तरफ से शुरू की गई अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड को लेकर डिपो के अधिकारी अंबाला छावनी बस स्टैंड पर एक अलग से काउंटर बनवा रहे हैं। इसमें चार ऑपरेटर बैठेंगे। इसी तरह से नारायणगढ़ बस स्टैंड पर भी एक आपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है, जो नारायणगढ़ क्षेत्र और आसपास के एरिया से आने वाले आवेदकों के हैप्पी कार्ड से संबंधित दस्तावेजों को देखेंगे। बता दें, 28 मार्च वीरवार को हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

अंबाला में ढाई लाख के करीब हैप्पी कार्ड बनाए जाने हैं, अभी तक सात हजार के करीब हैप्पी कार्ड अप्लाई हो चुके हैं। यह कार्ड अंबाला छावनी बस अड्डा स्थित पास काउंटर के ऊपर और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर मिलेंगे। हरियाणा सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिले के करीब ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ लेने वाला परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र पीपीपी के माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड के अन्य खर्चे सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात हजार लोग कर चुके हैं अप्लाई



अंबाला के लोग सीएससी केंद्रों पर हैप्पी कार्ड अप्लाई करवा रहे हैं। अभी तक सात हजार लोग कार्ड अप्लाई कर चुके हैं। सीएससी केंद्र से लाभार्थी को एक प्रिंट दिया जा रहा है। इस प्रिंट पर 28 मार्च की तिथि आ रही है। आवेदक प्रिंट, मोबाइल, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र लेकर बस स्टैंड पहुंचेंगे। यहां पर ऑपरेटर आवेदक के दस्तावेज की जांच करने के बाद हैप्पी कार्ड को एक्टिवेट कर लाभार्थी को दे देंगे।


वर्जन

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर अलग से काउंटर बनाया जा रहा है। इस काउंटर में चार ऑपरेटर और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर ड्यूटी देंगे जो लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर देंगे।

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed