फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hand grenade episode: Ambala police team will go to Madhya Pradesh for investigation

हैंड ग्रेनेड प्रकरण: जांच के लिए मध्य प्रदेश जाएगी अंबाला पुलिस की टीम

Sat, 03 Jun 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2023 01:18 AM IST
सार

इस मामले में अभी तक सूचना देने वाले सरपंच सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन का नाम सामने आ रहा था। उन्हें जांच में भी शामिल किया। मगर उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें भी गांव के कुछ युवाओं ने इस सफेदे के पेड़ के पास पाइपनुमा संदिग्ध वस्तु रखी हाेने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Hand grenade episode: Ambala police team will go to Madhya Pradesh for investigation
प्लास्टिक के पाइप के टुकड़े में बंद चार हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला के शहजादपुर के गांव सौंतली में मिले हैंड ग्रेनेड मामले की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दो किलोमीटर क्षेत्र में संदिग्ध कॉल को चिह्नित किया है। अब इन कॉल काे भी सॉफ्टवेयर से फिल्टर कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ हैंड ग्रेनेड जिन पाइपों में मिले थे, उस पर मुदस्सर नाम से विशेष ढक्कन मिले थे। उन पर मध्य प्रदेश की एक कंपनी का नाम लिखा था। इसलिए पुलिस मध्य प्रदेश भी जाएगी, जिससे कि कंपनी के प्रतिनिधियों के बयान दर्ज किए जा सकें। मगर हैरानी की बात है कि पुलिस को अभी तक जो सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। उन फुटेज को एक साथ देखने पर भी पुलिस को अधिक सफलता नहीं मिली है। अब देखना होगा कि मध्य प्रदेश जाने के बाद पुलिस को हैंड ग्रेनेड मामले के संबंध में क्या अहम सुराग हाथ लगते हैं।

विज्ञापन


सूचना देने वाले युवा भी जांच में शामिल
इस मामले में अभी तक सूचना देने वाले सरपंच सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन का नाम सामने आ रहा था। उन्हें जांच में भी शामिल किया। मगर उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें भी गांव के कुछ युवाओं ने इस सफेदे के पेड़ के पास पाइपनुमा संदिग्ध वस्तु रखी हाेने की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने पहली बार पाइप को देखने वाले युवक को भी जांच में शामिल कर लिया है। हालांकि सुरक्षा कारणों से अभी तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे में पुलिस उनके भी बयान दर्ज करेगी। पूर्व में सरपंच ने बताया था कि गांव के कुछ युवाओं ने उसे संदिग्ध वस्तु होने की सूचना दी थी और उसने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे पुलिस को जानकारी दी।



घटना 17 मई को हुई थी
दरअसल 17 मई को सुबह के समय शहजादपुर के गांव सौंतली के युवाओं को संदिग्ध वस्तु दिखी थी। उसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी। सरपंच ने पुलिस को बताया तो मौके पर उच्चाधिकारी भी आ गए। इसकी बम निरोधक विशेषज्ञों से जांच कराई तो इसमें चार हैंड ग्रेनेड मिले। इसके बाद इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। मामले में अंबाला पुलिस और एनआईए सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed