{"_id":"68f4c4be4f7193ac050391c9","slug":"half-burnt-body-of-a-young-woman-found-in-a-field-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: खेत में मिला युवती का अधजला शव, मौके पर मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: खेत में मिला युवती का अधजला शव, मौके पर मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त
Sun, 19 Oct 2025 04:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Oct 2025 04:30 PM IST
सार
पंजाब की सीमा से सटे नगला गांव के पास खेतों में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में मिला। युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
युवती का मिला अधजला शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब की सीमा से सटे नगला गांव के पास खेतों में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में मिला। राहगीर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की नजर अधजली युवती की टांगों पर पड़ी तो शोर मचाया। खेत में बने एक मकान से परिवार के साथ डायल-112 को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि केमिकल डालकर टांगों से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से जला हुआ था। इस कारण शिनाख्त भी नहीं हो पा रही थी।
शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जलाने से पहले हत्या हुई है या फिर बाद में शिनाख्त नहीं हुई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।