{"_id":"667cb60015c655de720b838b","slug":"half-a-dozen-colonies-will-benefit-tubewell-work-will-be-completed-within-a-week-ambala-news-c-36-1-sknl1003-125183-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आधा दर्जन कॉलोनियों को होगा फायदा, सप्ताहभर में पूरा होगा टयूबवेल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आधा दर्जन कॉलोनियों को होगा फायदा, सप्ताहभर में पूरा होगा टयूबवेल का काम
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार में पानी की समस्या को लेकर डेढ़ महीना गुजर गया है । लेकिन हालात अभी तक ठीक नहीं हुए है। जिसके कारण लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगाें का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन बाद पानी का टैंकर भेजा है। । जबकि कॉलोनी में रोजाना पांच से छह पानी के टैंकर की जरूरत है।वहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि विभाग को कई दिन हो गए है नया टयूबवेल लगाने की बात कहते हुए लेकिन पता नहीं कब टयूबवेल लगेगा और उनकी कालोनी के नलों में पीने का पानी आएगा।
दविंद्र राव ने बताया कि तीन दिन बाद मंगलवार को विभाग ने पानी का टैंकर भेजा है, जबकि कालोनी में रोजाना चार से पांच टैंकर की जरूरत है। कई बार वह वह रात में पानी के आने का इंतजार करते रहते है। लेकिन डेढ़ महीना हो गया है कालोनी से पानी की समस्या खत्म नहीं हो रही है। वहीं दविंदर अरोड़ा ने बताया कि कॉलोनी में आधा दर्जन घर ऐसे हैं जिनमें रात में कुछ देर के लिए पानी आ रहा है।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई जगदीप सिंह विर्क ने बताया कि पालम विहार बी स्थित पार्क में 15 दिन पहले टयूबवेल के बोर लगाने का काम शुरू किया है। 750 फीट की गहराई तक बाेर हो चुका है। इसी के साथ उन्होंने बिजली विभाग में बिजली का कनेक्शन अप्लाई कर दिया है। साथ ही पानी का कनेक्शन भी अप्लाई किया हुआ है। दो दिन बाद बोर लगाने का काम पूरा हो जाएगा। शुक्रवार तक टयूबवेल का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पानी को साफ करने के लिए कंप्रेशर लगाया जाएगा। इस कंप्रेशर से पानी साफ होने में एक दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद लेबोरेटरी में पानी के करीब 15 से 20 टेस्ट करवाए जाएंगे और पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। दो दिन बाद पानी के गुणवत्ता की जांच की रिपोर्ट आएगी। सोमवार से कालोनी के लोगाें का मिलेगा पानी। पालम बिहार बी के पार्क में टयूबवेल के बोर का काम चल रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद करीब आधा दर्जन कालोनियों जिसमें गणेश विहार, कीर्ति नगर, पालम विहार, गुरू नानक नगर, सत्संग विहार को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दो दिन पहले गणेश विहार से पटेल नगर की पाइप लाइन जोड़ दी गई है। जिससे तीसरी कालोनी कीर्ति नगर में भी रात के समय पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
-