फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurugram won eight medals on the first day of swimming

स्विमिंग में पहले दिन गुरुग्राम ने झटके आठ मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gurugram won eight medals on the first day of swimming
छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में स्टेट लेवल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। 18 अक्तूबर तक चलने वाली 3 दिवसीय सब जूनियर जूनियर व सीनियर ओपन स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर के 600 तैराक हिस्सा लिया। पहले दिन बेहद उत्साहित दिखाई दिए। लड़कों के 1500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में स्मृध पलवल ने पहला स्थान हासिल किया। मयंक झज्जर ने दूसरा तथा मधु सुदन अंबाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में स्मृद्धि झज्जर पहला व वीरा गुरुग्राम दूसरा तथा अमरीन गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के 12 से 14 आयु वर्ग में 400 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में मयंक फरीदाबाद पहले, इशांत झज्जर दूसरे तथा साईयांश गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 12 से 14 आयु वर्ग में 400 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता कीशा गुरुग्राम पहले, इद्रिश पलवल दूसरे तथा लक्षिता फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के 15 से 17 आयु वर्ग 200 मीटर बै्रस्ट स्ट्राक में नितिन पहले झज्जर पहले, मनन दहिया दूसरे तथा निशांत गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के 15 से 17 आयु वर्ग 200 मीटर बै्रस्ट स्ट्राक में सुहानी गुरुग्राम पहले, पूर्णिमा फरीदाबाद दूसरे, अंजना तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के अंडर 10 से 11 आयु वर्ग 200 मीटर फ्री स्टाइल में दक्ष गुरुग्राम पहले, ईशांत दूसरे तथा देवांश राज पलवल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के अंडर 10 से 11 आयु वर्ग 200 मीटर फ्री स्टाइल में लिसा गुरुग्राम पहले, नीयाती पलवल दूसरे तथा आस्था अंबाला तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

खास बात यह है कि स्टेट लेवल चैंपियनशिप में 50 मीटर पुल पर पहली बार टच पैड इस्तेमाल किया जा रहा है, जो टच करते ही माइक्रो सेकेंड तक का रिकॉर्ड बताएगा। इसके साथ-साथ वाटर पोलो मैच आयोजित किए जाएंगे। चैंपियनशिप में खेल विभाग द्वारा 35 से ज्यादा टेक्निकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा खेलों का घर है, सबसे ज्यादा खेल यहां पर होते हैं और हरियाणा की भूमि देश की भूमि का 1.3 प्रतिशत है, ओलंपिक में सारे भारत के जितने मैडल आए थे उनमें से 50 प्रतिशत मैडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों में मैडल पाने की भूख है, उन्हें खेल संबंधी बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। पिछले सात वर्षों में 454 करोड़ रुपये की लागत से खिलाड़ियों को खेल संबंधी बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। सब जगहों पर मल्टी पर्पस हाल व नये स्टेडियम बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने 1500 फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मैडल पहनाकर उनको अपना आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर इंडियन स्वीमिंग फेडरेशन के संयुक्त सचिव अनिल खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed