{"_id":"634dbcdb599d3e2e3d5aa749","slug":"gurugram-dominates-in-swimming-even-on-the-third-day-ambala-gets-nine-medals-ambala-news-knl124800530","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग में तीसरे दिन भी गुरुग्राम का दबदबा, अंबाला को नौ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग में तीसरे दिन भी गुरुग्राम का दबदबा, अंबाला को नौ पदक
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन मेडलों के लिए खिलाड़ियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लगातार दो दिन में सबसे ज्यादा मेडल हासिल करने वाले गुरुग्राम का दबदबा तीसरे दिन भी कायम रहा। मुकाबलों में 14 मेडल गुरुग्राम ने हासिल किए। वहीं अंबाला के खिलाड़ियों ने नौ मेडल हासिल किए। खास बात यह रही कि वाटर पोलो में लड़कियों ने अंबाला को गोल्ड दिलाया।
छावनी के वार हीरोज स्टेडियम के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान लड़कों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 1500 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा में झज्जर से ईशांत ने पहला, फरीदाबाद से मयंक ने दूसरा अंबाला से तरुण कुमार ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा लड़कियों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में पलवल से हर्षिका जुल्का, गुरुग्राम से आद्या शर्मा और रौनक चौधरी ने बाजी मारी। लड़कों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में झज्जर से मयंक, पानीपत से अतुल आर्य, सोनीपत से जयंत गुलिया और लड़कियों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में गुरुग्राम से सौम्या चटर्जी, निकिता व माही ने बाजी मारी। पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में झज्जर से दक्षक फोगाट, गुरुग्राम से अर्जुन सिंह, अंबाला से मधुसूदन शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में सोनीपत से भारती, गुरुग्राम से कीशा और वीरा क्रमश: विजयी रहीं। लड़कों की 10 से 11 साल आयु वर्ग की 100 मीटर बटरफ्लाई में पलवल से देवांश राज, रोहतक से अदीश अहलावत, झज्जर से विहान और लड़कियों की 10 से 11 साल आयु वर्ग की 100 मीटर बटरफ्लाई में गुरुग्राम से अवनी सूरी, पलवल से नियति जुल्का, पलवल से छवि क्रमश: विजयी रहीं। लड़कों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 200 मीटर बटरफ्लाई में गुरुग्राम से अर्जुन सिंह और श्रीश शर्मा, चरखीदादरी से देव चिर्या और लड़कियों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गुरुग्राम से साम्या शिंगारी, पलवल से इदरिस दहिया, गुरुग्राम से प्राप्ति घोष विजेता रहीं। लड़कों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में फरीदाबाद से केशव कौशिक, पानीपत से अतुल आर्या, झज्जर से भूमिक ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। वहीं लड़कियों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गुरुग्राम से सुहानी अहलावत, पलवल से हर्षिता शर्मा, गुरुग्राम से निकिता विजेता रहीं। पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में सोनीपत से हर्ष सरोहा, पलवल से समृद्धा वरमानी, सोनीपत से हर्षित गुलिया और महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में सोनीपत से भारती, झज्जर से समृद्धि, सोनीपत से आस्था ने बाजी मारी। लड़कों की 12 से 14 आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अंबाला से निहार, गुरुग्राम से श्रेयांस, झज्जर से शोभित गिल और लड़कियों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गुरुग्राम से स्तुति चटर्जी, जोया अग्रवाल, प्राप्ति घोष क्रमश: विजेता रहे। पुरुषों की 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अंबाला से मधु सूदन, झज्जर से रजत, गुरुग्राम से अर्जुन सिंह और महिलाओं की 200 मीटर बैक स्ट्रोक में गुरुग्राम से कीशा नायर, सोनीपत से भारती, हिसार से यामिनी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। मंगलवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही ओवरऑल चैंपियन घोषित किया जाएगा। मुकाबलों के दौरान हरियाणा स्पोर्ट्स डायरेक्टर आईपीएस पंकज नैन बतौर मुख्यातिथि शामिल रहे। इसके अलावा भारतीय तैराकी संघ के सह सचिव अनिल खत्री, डिप्टी डायरेक्टर अंबाला पारस राम, डीएसओ राम निवास, स्वीमिंग कोच राम स्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।