फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guru ji is not marking attendance through biometric machine.

Ambala News: बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लगा रहे गुरु जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Guru ji is not marking attendance through biometric machine.
राजकीय स्कूलों में धूल फांक रही मशीन, शिक्षा विभाग ने सभी बीईओ को दिए निर्देश, स्कूलों में एक अप्रैल से लगाई जाए बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी
विज्ञापन

सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। जिले के ज्यादातर राजकीय स्कूलों में गुरु जी बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से कई बार निर्देश जारी करने के बाद भी शिक्षक रजिस्टर में अपनी उपस्थित अंकित कर रहे हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कुछ दिन पहले सभी बीईओ की बैठक ली थी। जिसमें उन्हें एक अप्रैल से राजकीय स्कूलों में बायोमीट्रिक से हाजिरी लगवाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के कुछ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाई जा रही है और कुछ स्कूलाें में मशीन खराब पड़ी है। इन मशीन में एक टेबलेट से भी हाजिरी लगती है, स्कूलों में टेबलेट तो है, लेकिन उस टेबलेट को जोड़ने वाली मशीन खराब है। स्कूलों को दिए गए यह टेबलेट भी अपडेट नहीं है। इसको लेकर अमर उजाला टीम ने शहर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर एक में निरीक्षण किया। यहां अध्यापकों ने बताया कि उनके पास टेबलेट तो है, मगर बायोमीट्रिक मशीन से जोड़ने वाली अंगूठा मशीन खराब है। इसी तरह राजकीय स्कूल सात नंबर में भी अभी बायोमीट्रिक से हाजिरी नहीं लगाई जा रही। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर में भी कुछ दिनों से बायोमीट्रिक मशीन खराब पड़ी हैं। ऐसा ही हाल शहर व ग्रामीण एरिया के अन्य राजकीय स्कूलों का भी है।
विज्ञापन

कोरोना के बाद से स्कूलों में बंद हुई थी मशीन
राजकीय स्कूलों के अध्यापकों ने बताया कि कोरोना से पहले टेबलेट और बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगती थी, मगर विभाग ने समय रहते इन मशीनों को अपडेट नहीं करवाया और कोरोना के दौरान मशीनों से हाजिरी लगाना भी बंद हो गया था। इसके बाद से राजकीय प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में तो मशीन से हाजिरी न के बराबर ही लग रही है, जबकि कुछ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में यह हाजिरी लग रही है और कई में मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर मशीन को किया जाए अपडेट
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव राजेश शर्मा व अंबाला जिला पूर्व प्रधान अमित छाबड़ा ने बताया कि अभी ज्यादातर स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लग रही है। कोरोना से पहले यह हाजिरी लगती थी। उन्होंने कहा कि विभाग को समय-समय पर टेबलेट अपडेट करवाने चाहिए ताकि स्कूलों में भी अध्यापकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


सभी बीईओ की बैठक लेकर निर्देश दिए गए हैं कि एक अप्रैल से सभी राजकीय स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाना सुनिश्चित किया जाए। इसको लेकर स्कूलों में निरीक्षण भी किया जाएगा।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed