फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gunshot wounding while cleaning the gun

गन साफ करते सिक्योरिटी गार्ड से चली गोली, छरेऱ लगने से नाबालिग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
gunshot wounding while cleaning the gun
गन साफ करते समय सिक्योरिटी गार्ड से बीच बाजार गोली चल गई। जमीन पर लगे निशाने के बाद गोली के छर्रे लगने से नहान हाउस का 15 वर्षीय अनुराग घायल हो गया। जट्टांवाली गली में हुई घटना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में आवश्ययक सुधार हुआ। सूचना मिलते ही चौकी नंबर एक पुलिस मौके व अस्पताल पहुंची। नाबालिग के पिता गुलशन के ब्यानों पर आरोपी कुलदीप पर कोतवाली में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे की घटना है। अनुराग बाजार में स्थित अपने मामा की दुकान मंगल ज्वेलर पर काम सीखता है। वह सामान देने के लिए गया था। वह वापस लौट रहा था तब अचानक उसे जोर का धमाका सुनाई दिया, साथ ही साथ उसके पेट व छाती से खून बहने लगा। वह वहीं गिर गया। अनुराग के अनुसार गली में ज्वेलर के पास सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप की गन से फायर हुआ था। गनीमत रही कि इस दौरान अनुराग के आगे बाइक खड़ी थी, वरना जानमाल का अधिक नुकसान हो सकता था। एएसआइ कर्मवीर के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से हादसा हुआ है। वह गन साफ कर रहा था तब गोली चली। गुलशन के ब्यानों पर आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed