{"_id":"676720743dfb37f8880a95c4","slug":"grp-caught-drug-smuggler-ambala-news-c-36-1-amb1001-134768-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जीआरपी ने पकड़ा नशा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जीआरपी ने पकड़ा नशा तस्कर
विज्ञापन
अंबाला। गांजा तस्करी का जीआरपी ने भंडाफोड़ किया है। जीआरपी ने नशा तस्कर सहित सप्लायर को भी पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान बिहार निवासी बिजली कुमार और सचिन के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया है।
शनिवार को मुखबिर ने जीआरपी को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति सहरसा बिहार से गांजा लेकर आया है जोकि नशा तस्कर है। वो प्लेटफार्म 2/4 पर बैठा है। सूचना के बाद तुरंत टीम का गठन किया गया। इसमें ईएसआई परमेश्वर, मुख्य सिपाही संजीव कुमार, सिपाही करनैल, बचन राम को आरपीएफ की टीम के साथ मौके पर भेजा गया। जब उन्होंने उक्त आरोपी के पास दो पिट्ठू बैग की जांच तो उसके अंदर से सात किलो 200 ग्राम गांजा मिला। इसकी बाजारी कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई।
वर्जन
बिहार से गांजा लेकर आए नशा तस्कर को उसके साथी सहित पकड़ा गया है। दूसरा आरोपी गांजे की सप्लाई करनाल में देने आया था। दोनों को रविवार कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि गांजा मंगवाने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।