फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grounds selected for CM Cup, 40 teams ready

Ambala News: सीएम कप के लिए मैदानों का चयन, 40 टीमें तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Grounds selected for CM Cup, 40 teams ready
अंबाला। पहली बार होने जा रहे सीएम कप-2024 के लिए खेल विभाग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं कराने के लिए विभाग ने मैदानों का भी चयन कर लिया है।
विज्ञापन

28 से एक मार्च तक हैंडबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, वाॅलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी खेल होंगे। इसके लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है जो 26 फरवरी तक चलेगा। अधिकतर खिलाड़ी इंटरनेट न बंद होने के कारण ऑफलाइन पंजीकरण करा रहे हैं तो कुछ ब्राडबेंड के जरिये। खेल विभाग की मानें तो अभी तक उनके पास ऑफलाइन 40 टीमों का चयन हो गया है। जो ऑनलाइन करा रहे हैं वो सीधा मुख्यालय में अंकित हो रहा है। वहीं, सीएम कप से ठीक पहले अंबाला के जिला खेल अधिकारी राम निवास का गुरुग्राम तबादला हो गया है।
विज्ञापन

उनकी जगह एथलेटिक कोच प्रवीण को अस्थाई जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि वो भी जुलाई में प्रोमोशन के बाद डीएसओ नियुक्त हो जाएंगे। उधर, सीएम कप के लिए खेल विभाग के सभी 20 कोच की अलग-अलग ड्यूटी लगा दी गई है। बता दें कि खेल विभाग हरियाणा की तरफ यह प्रदेशभर में करवाया जा रहा है। इसमें 6841 गांवों के 10 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के बावजूद खुला कार्यालय

अंबाला छावनी वार हीरोज स्टेडियम में खेल विभाग का कार्यालय शनिवार को छुट्टी के बाद भी खुला रहा और ऑफलाइन आने वाले आवेदनों को ऑनलाइन किया। रविवार को भी यह पंजीकरण होगा। जिलाभर से कोई भी इंटरनेट की परेशानी आने पर यहां आकर अपना पंजीकरण कर सकता है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में आकर 26 फरवरी दोपहर 12 बजे तक करवा सकते हैं। खंड स्तर की प्रतियोगिताएं 28 फरवरी से 2 मार्च तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता 5 मार्च को आयोजित होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिला पंचकूला में 9 मार्च को आयोजित करवाई जाएगी। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 2 लाख, दूसरे स्थान वाली टीम को डेढ़ तो तीसरे स्थान वाली को 1 लाख रुपये मिलेंगे।
इन मैदानों में होंगे खेल

- 28 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में फुटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और डीएवी स्कूल नारायणगढ़ ब्लॉक में बास्केट बॉल, हैंडबॉल तथा मॉडर्न स्पोटर्स कॉम्पलेक्स गांव बड़ागढ़ में फुटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी व तेजस पब्लिक स्कूल ब्लॉक शहजादपुर में बास्केट बॉल, हैंडबॉल होंगी।
- 29 फरवरी को ब्लॉक बराड़ा में शिवालिक गुरुकुल गांव अलियासपुर व सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल ब्लॉक साहा में फुटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी व तेजस पब्लिक स्कूल ब्लॉक शहजादपुर में बास्केट बॉल, हैंडबॉल का आयोजन होगा।

- एक मार्च को वारहीरोज स्टेडियम में फुटबॉल, वॉलीबाॅल और एसडी कॉलेज अंबाला छावनी ब्लॉक-2 के तहत बास्केट बॉल, हैडबॉल, खो-खो, कबड्डी का आयोजन होगा।

वर्जन

सीएम कप-2024 की तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी है। मैदानों का चयन करने के बाद पंजीकरण का काम चल रहा है। शनिवार को छुट्टी होने के बाद खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और अभी तक करीब 40 टीमें ऑफलाइन उनके द्वारा अपना पंजीकरण करवा चुकी है।
प्रवीण कुमार, कार्यवाहक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed