फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Green crackers will be sold at temporary stalls

Ambala News: अस्थायी स्टालों पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे

Wed, 08 Nov 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 08 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Green crackers will be sold at temporary stalls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिवाली पर्व पर इस बार केवल ग्रीन पटाखों का ही शोर होगा। साधारण पटाखों की बिक्री करने वाले की खैर नहीं होगी। साधारण पटाखों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी अनुमति के बाद ही ग्रीन पटाखे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित जगहों पर लगने वाले स्टालों पर बेच सकेंगे।
इसके अलावा पहली बार प्रशासन की ओर से मंडल स्तर पर ड्रा निकाले जाएंगे। अक्सर देखा जाता था कि डीसी कार्यालय में ही जिलाभर के लोग पटाखों के अस्थायी स्टॉल के लिए अनुमति लेने थे। ऐसे में नारायणगढ़, बराड़ा, कैंट आदि से लोगों को डीसी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में अब मंडल स्तर पर एसडीएम की तरफ से ही ड्रा निकाला जाएगा। बाकायदा इसको लेकर प्रशासन की ओर से अलग-अलग भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

अभी लकी ड्रा में महज एक दिन का समय बचा है। ऐसे में अस्थायी स्टॉल के लिए आवेदन करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। छावनी एसडीएम कार्यालय की बात करें तो अभी तक 70 लोग अस्थायी पटाखा स्टॉल लगाने के लिए आवेदन कर चुकी है। जबकि 8 नवंबर शाम तक यह आवेदन होंगे। इसी तरह हर मंडल की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन के कहने पर बाजारों में भी ग्रीन पटाखों की खरीददारी शुरू हो गई है। लोग ग्रीन व साधारण पटाखों में यही फर्क समझ रहे हैं कि ग्रीन पटाखे हरे रंग का धुआं छोड़ते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। ग्रीन पटाखों से भी वैसा ही धुआं निकलता है, जैसा दूसरे पटाखों से। केवल ग्रीन पटाखों में कैमिकल का बदलाव किया गया है। जो दूसरे पटाखों के मुकाबले ग्रीन पटाखे कम प्रदूषण फैलाते हैं।
इन ग्रीन पटाखों पर सीएसआईआर-नीरी का सर्टिफाइड लोगो लगा होता है। ग्रीन पटाखों के बॉक्स पर क्यू आर कोड भी बना होता है। गूगल प्ले स्टोर से सीएसआईआर-नीरी मोबाइल एप डाउनलोड कर पटाखों के बॉक्स पर बने क्यूआर कोड को स्कैन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं कि ये पटाखा कहां बनाया गया और कौन सा केमिकल इस्तेमाल किया गया।

दीपावली के शुभ अवसर पर वायु गुणवत्ता के मद्देनजर केवल ग्रीन पटाखों की ब्रिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। जिन लोगों को अस्थाई लाइसेंस जारी किया जाएगा, वह केवल ग्रीन पटाखे ही बेच सकेंगे। - उपमंडल अधिकारी अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed