{"_id":"9bfc3cc020fbb9613a0f35a4ac281b7e","slug":"grandfather-of-the-child-s-current-bread-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा की रोटी लेकर गए बच्चे की करंट से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा की रोटी लेकर गए बच्चे की करंट से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
गांव डडियाना में खेत में दादा की रोटी लेकर गए सात वर्षीय कर्ण की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा खेत में खेल रहा था। हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए थाना सदर पुलिस जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि सात वर्षीय बच्चा कर्ण दूसरी कक्षा में पढ़ता था। बच्चा रविवार को खेत में अपने दादा को रोटी देने के लिए गया था। दादा की रोटी देने के बाद बच्चा मस्ती में खेत में ही खेल रहा था। लेकिन उस दौरान खेत में गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बच्चे के दादा ने बच्चे को अन्य परिजनों की सहायता से बेसुध अवस्था में सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस वारदात की सूचना के बाद सिटी सिविल अस्पताल में पहुंची सदर थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन