फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grammar questions confused, got relief in literature

Ambala News: व्याकरण के सवालों ने घुमाया, साहित्य में मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Grammar questions confused, got relief in literature
रीया
- हरियाणा बोर्ड 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा में 139 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि जहां व्याकरण खंड के घुमावदार सवालों ने उन्हें उलझाया। वहीं क्षितिज और कृतिका भाग दो के प्रश्नों ने राहत दी। प्रश्न पत्र के पहले खंड क में व्याकरण आधारित प्रश्नों ने छात्रों की कड़ी परीक्षा ली। प्रलय का विलोम और प्रकाश का पर्यायवाची जैसे सीधे सवालों पर छात्र आश्वस्त दिखे, लेकिन अविकारी शब्दों की पहचान और यण स्वर संधि के नियमों ने कई परीक्षार्थियों को असमंजस में डाल दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि शनिवार को 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर हुआ। इस परीक्षा के लिए 9575 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9436 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, इसके अलावा 139 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन प्रश्नों ने क्षमता को परखा
जिसकी लाठी उसकी भैंस में सर्वनाम भेद और ओछे की प्रीत बालू की भीत जैसी लोकोक्तियों ने छात्रों की क्षमता को परखा। आधुनिक विषयों पर लेखन खंड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर अपराध जैसे विषयों को शामिल किया गया, इसके अलावा बालगोबिन भगत और बिस्मिल्ला खां जैसे पाठों से जुड़े सवाल बोर्ड पैटर्न के अनुरूप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेपर बहुत विस्तृत नहीं था
रीया ने बताया कि पेपर बहुत विस्तृत नहीं था, लेकिन व्याकरण के कुछ विकल्पों ने काफी सोच-विचार करने पर मजबूर कर दिया। कुल मिलाकर परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद है


पेपर बहुत आसान था
प्राची ने बताया कि हिंदी का पेपर बहुत आसान था। उन्होंने सभी 14 प्रश्न कर दिए, व्याकरण में से भी कुछ नहीं छोड़ा।

व्याकरण के सवालों ने उलझाया
रूपेश ने बताया कि व्याकरण के कुछ घुमावदार सवालों ने उलझा दिया। व्याकरण में थोडी दिक्कत हो सकती है इसके लिए अलावा पेपर ठीक था।

फसल कविता के विकल्पों में अटका
इंशात ने बताया कि फसल कविता के विकल्पों के सवाल कुछ समझ नहीं आ रहे थे। हालांकि बाद में लिख दिए।

समय से पहले पूरा किया पेपर
योगिता ने बताया कि पिछले पेपर के मुकाबले आज का हिंदी का पेपर बहुत आसान था इसलिए उन्होंने पेपर समय से पहले कर दिया था।


यण स्वर संधि के नियमों में अटका
जशनदीप ने बताया कि अविकारी शब्दों की पहचान और यण स्वर संधि के नियमों में थोड़ा अटक गया था। इसके अलावा सारा पेपर कर दिया।

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

रीया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed