फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grabbed eight lakh rupees in the name of sending to Spain

Ambala News: स्पेन भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Grabbed eight lakh rupees in the name of sending to Spain
अंबाला। स्पेन भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सोनिया कॉलोनी निवासी करनैल कांत ने बताया कि गांव ठोल निवासी अंग्रेज सिंह से उनकी बात फरवरी 2022 को हुई, जब वह घर आया था। बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसने उकसाया कि वह बेटे शुभम को विदेश स्पेन भेज देता है। उसको भेजने की बात उससे 16 लाख रुपये में तय कर ली। एडवांस में आठ लाख नकद ले लिए। अंग्रेज सिंह ने लड़के के 10वीं और 12वीं कक्षा का स्कूल प्रमाण पत्र और पासपोर्ट असली कागजात उससे ले लिए और कुछ समय तक बात करना कम कर दिया। बाद में पैसे लौटाने की बात करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी

अंबाला। इंग्लैंड भेजने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 15 लाख रुपये में तय हुआ था और पहले छह लाख 20 हजार रुपये दे दिए थे। जब विदेश नहीं भेजा और पैसे वापस मांगे तो टालमटोल करने लगा। जो चेक दिया वो भी बाउंस हो गया। पुलिस ने बब्याल के ममता विहार निवासी सोनू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जग्गी गार्डन निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भतीजे अमनदीप सिंह को इंग्लैंड भेजने के लिए सोनू रजक से संपर्क किया था। आरोपी ने 15 लाख रुपये में भतीजे को इग्लैंड भेजने बारे बात की। पहले 6 लाख 20 हजार रुपये की राशि दे दी थी। जब काफी समय तक घुमाने के बाद भी भतीजे को विदेश नहीं भेजा तो पुलिस में शिकायत दी। शिकायत देने के बावजूद भी कुछ राशि दे दी लेकिन एक चैक यानी करीब 3 लाख रुपये रह गए।
विज्ञापन

मोस्को रसिया भेजने के नाम पर 50 हजार ठगे

अंबाला। मोस्को रसिया भेजने के नाम पर व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठग लिए। बलदेव नगर निवासी गौरव कुमार ने बताया कि अमित गिरी ने मुलाकात हुई थी और उसने विदेश मोस्को रसिया में जाने का सपना दिखाया। वह बोला कि एक साल का वर्क वीजा भी लगा देगा। करीब दो लाख रुपये की मांग की। करीब 50 हजार रुपये लेने के बाद बोला कि काम जल्द हो जाएगा, लेकिन वो नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed